Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS बैठक बेनतीजा ही समाप्त, 29-30 जनवरी को अब हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS बैठक बेनतीजा ही समाप्त, 29-30 जनवरी को अब हड़ताल

20/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-meeting-ends-inconclusive_-now-strike-on-29-30-January

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (National Joint Committee for Steel Industry) यानी एनजेसीएस की बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई है। प्रबंधन के साथ वार्ता बीच में ही खत्म हो गई है। यूनियन नेता आपस में बातचीत करके हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। हड़ताल में शामिल नहीं होने वाली यूनियन को भी मनाने की कोशिश की गई, लेकिन नेताजी राजी नहीं हुए। इंटक, सीटू, एटक और एचएमएस ने 29 व 30 जनवरी को संयुक्त रूप से हड़ताल का दम भर दिया है।

सभी यूनियन के प्रतिनिधियों का पक्ष सुनने के बाद प्रबंधन ने कहा-हम कुछ भी नहीं दे सकते हैं। मामले को हल करने के लिए सब-कमेटी बना दिया जाए, उसमें तय हो जाए। 29 जनवरी को ही पहली बैठक कर ली जाए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन की बात को सुनते ही नाराजगी जाहिर की।

यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन हर मामले से बचता रहा। अधिकारियों ने कहा-ग्रेच्युटी और एरियर का मामला कोर्ट में है, इसलिए प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता है। यूनियन नेताओं ने कहा-एमओयू में जो लिखा है, उसी पर बात कीजिए।

एरियर पर पहले प्रबंधन ने कहा-पेमेंट दे चुके हैं। फिर जवाब आया कि मामला कोर्ट में है। इस पर एक नेताजी ने कहा-एमओयू के सर्कुलर को लेकर कोर्ट गए हैं। कोर्ट का बहाना मत कीजिए।

बैठक बेनतीजा समाप्त होते ही सभागार से माइक आदि को हटा दिया गया। संभावना जताई जा रही कि हो सकता है कि दोबारा बैठक शुरू हो जाए। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। प्रबंधन का रुख स्पष्ट था कि यूनियन के दबाव में नहीं आना है। इसलिए शुरू से ही प्रबंधन यूनियनों की मांगों को खारिज करती रही। अंत तक इस पर अड़ी रही।

बैठक के बाद यूनियन नेताओं की आपस में काफी देर तक चर्चा हुई। नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश की गई। माफी-तलाफी की गई और सबको एकजुट होकर हड़ताल में कूदने की बात की गई। लेकिन, एक नेता जी अपनी इज्जत की दुहाई देते रहे।

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 22 जनवरी को SAIL के प्लांट और खदान में दोपहर ढाई बजे तक छुट्‌टी, बंद रहेंगी मांस की दुकानें
Next: Bhilai Steel Plant ने वन विभाग को पौधारोपण के लिए दी जमीन, दलाल बेचने लगे, BSP ने निर्माण किया ध्वस्त

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.