Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rain In Chhattisgarh: मार्च में सावन का एहसास, बादल छाया, बिजली कड़की और जमकर बारिश, बत्ती गुल
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Rain In Chhattisgarh: मार्च में सावन का एहसास, बादल छाया, बिजली कड़की और जमकर बारिश, बत्ती गुल

18/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rain-in-Chhattisgarh-Sawan-feeling-in-March-cloud-cover-lightning-and-heavy-rain-power-supply-stalled
  • माचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी रही। हवा का झोंका इतना तेज था कि कई स्थानों पर पेड़ों की डाल तक गिरने की सूचना आ रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। रविवार तक बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार सुबह से ही बादल छाया रहा। करीब 11 बजे अंधेरा हो गया। बिजली कड़ने लगी। तेज आवाज के साथ बिजली की कड़क ने लोगों को दहला दिया।

अचानक से तेज हवा चलने लगी। बारिश ने मौसम को अपने आगोश में ले लिया। मौसम बिगड़ते ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। भिलाई टाउनशिप के कई सेक्टरों में बिजली गुल हो गई है। समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी जारी रही। हवा का झोंका इतना तेज था कि कई स्थानों पर पेड़ों की डाल तक गिरने की सूचना आ रही है।

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान और आसपास सिस्टम की वजह से राजस्थान के ऊपर चक्रवात सक्रिय है। इसी तरह, एक द्रोणिका बांग्लादेश से आंध्रप्रदेश तक जा रही है। इस कारण छत्तीसगढ़ में नमी आ रही है। रविवार तक अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। एक-दो जगह अंधड़ भी चल सकता है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम से दक्षिण से आए बादल छाने लगे और गुरुवार को सुबह से रात तक कई जगह हल्की बारिश और बौछारें पड़ीं। बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ ओले भी पड़े। राजधानी रायपुर में सुबह बूंदाबांदी और आउटर में बौछारें पड़ीं। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में हल्की बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र से नमी आने का सिलसिला जारी है।

बादल और बारिश के कारण सभी जगह दिन का तापमान कम हो गया। बारिश की वजह से भिलाई में ठंड महसूस की गई। दोपहर 12 बजे भी ठंडक का एहसास किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के SLRM सेंटर में भीषण आग, सब तबाह
Next: BSP की जमीन पर बन रहे इंडोर स्टेडियम की दीवार तेज हवा के झोंके से ढही, गुणवत्ता पर सवाल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.