Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026 1 minute read
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details

बीएकेएस बोकारो की वार्षिक आमसभा रविवार को। जोर-शोर से चल रही तैयारी, सेक्टर-2 कला केंद्र में होगा कार्यक्रम।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की वार्षिक आमसभा 4 अक्टूबर, रविवार को आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में बीएसएल के कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारी और सदस्य कई दिनों से कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं।

आमसभा में यूनियन की आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, नए श्रम कानूनों के तहत यूनियन के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा सेल और बोकारो प्रबंधन की नीतियों, लंबित मुद्दों के निराकरण की दिशा में हुई प्रगति तथा यूनियन द्वारा दायर किए गए कोर्ट केस की स्थिति की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की जाएगी।

सेल कॉरपोरेट प्रबंधन और बीएसएल प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा होगी। यूनियन ने कहा कि बोनस के मुद्दे पर सेल प्रबंधन और यूनियनों द्वारा कर्मचारियों के साथ किए गए कथित धोखे से बीएसएल कर्मचारी आहत हैं। सेल प्रबंधन के बोनस फॉर्मूले को कथित तौर पर मंजूरी देने और बोनस की राशि तय किए जाने के तरीके को लेकर कर्मचारियों में प्रबंधन और यूनियन नेताओं के प्रति नाराजगी है।

बीएकेएस का कहना है कि वह प्रबंधन और कथित तौर पर यूनियन नेताओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। इसी संघर्ष को और मजबूत करने तथा आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बीएसएल कर्मचारी एक छत के नीचे एकत्र होंगे।

दिलीप कुमार ने कहा-बीएकेएस के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सेल प्रबंधन और कथित तौर पर भ्रष्ट एनजेसीएस नेताओं की जुगलबंदी अब अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। कर्मचारियों के मुद्दों को अटकाकर रखने वाले प्रबंधन और उसकी हां में हां मिलाने वाले नेताओं को कर्मचारी अब बिल्कुल भी महत्व नहीं दे रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Related Stories

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.