Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026 1 minute read
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro

सेल कर्मचारियों का ₹32,000 बोनस तय। बोकारो स्टील प्लांट में गुस्सा जारी है। जय झारखंड मजदूर समाज ने सेल प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों का बोनस भले ही तय हो गया हो, लेकिन बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का आक्रोश शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बोनस समझौते में ₹32,000 तय किए जाने और ठेका श्रमिकों को बोनस/प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव से बाहर रखे जाने के विरोध में जय झारखंड मजदूर समाज के बैनर तले गांधी चौक, सेक्टर-4 में सेल प्रबंधन और एनजेसीएस का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इस्पातकर्मियों और ठेका श्रमिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने बोनस समझौते को लेकर नाराजगी जताई और ठेका श्रमिकों के लिए भी उत्पादन तथा मुनाफे में उनके योगदान के अनुपात में आर्थिक लाभ की मांग उठाई।

यूनियन के महामंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य बीके चौधरी ने एनजेसीएस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के साथ पहले से ही न्याय नहीं हो रहा है। वर्ष 2017 में हुए वेज रिवीजन का 39 महीने का एरियर सहित कई मांगें अब तक लंबित हैं। ऐसे में 1 अक्टूबर को दिल्ली में हुई एनजेसीएस की बैठक में बोनस के रूप में ₹32,000 पर समझौता किया गया है, जबकि वर्ष 2022 में कर्मचारियों को इससे अधिक बोनस मिला था।

चौधरी ने कहा कि सेल के उत्पादन और मुनाफे में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस पिछले भुगतान की तुलना में बेहतर होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस्पातकर्मियों को प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है, तो उत्पादन और मुनाफे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ठेका श्रमिकों को इससे अलग क्यों रखा जा रहा है।

‘ठेका श्रमिकों को कम से कम एक तिहाई लाभ मिले’

बीके चौधरी ने कहा कि ठेका श्रमिकों को बोनस का अधिकार नहीं होने की बात कही जाती है, लेकिन सेल प्रबंधन और एनजेसीएस के नेताओं को यह भी देखना चाहिए कि प्लांट के उत्पादन और मुनाफे में ठेका श्रमिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि दुर्गापूजा के अवसर पर ठेका श्रमिकों को कम से कम कर्मचारियों के बोनस का एक-तिहाई हिस्सा ही दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के बंटे होने का फायदा प्रबंधन उठा रहा है। अपने हक और अधिकार के लिए मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने श्रमिकों से नेताओं के आचरण को याद रखते हुए अपनी एकता मजबूत करने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि जायज मांगों को हासिल करने के लिए श्रमिकों में प्रबंधन को अपनी मांगों के लिए झुकाने का जज्बा होना चाहिए।

कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष एनके सिंह, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, अनिल कुमार, आरबी चौधरी, झामुमो नेता हसन इमाम, फैयाज आलम, सीकेएस मुंडा, आई. अहमद, रोशन कुमार, तुलसी साहू, देवेंद्र गोराई, ए.डब्ल्यू. अंसारी, आरआर सोरेन, नासिर खान, मोहन मांझी, विजय कुमार साह, रमा रवानी, राजेंद्र प्रसाद, मन्नू मांझी, विनोद कुमार, मनोज कुमार, शशि भूषण, उत्तम कुमार, इमरान अंसारी, जितेंद्र कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, भगीरथ महतो, संजय कुमार, हरेंद्र पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात
Next: बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.