Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Exclusive News: गौतम अडानी ने अधिकारियों को 100 ग्राम, 75 ग्राम, 25 ग्राम दिया सोने का सिक्का, कर्मचारियों को चांदी का
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Exclusive News: गौतम अडानी ने अधिकारियों को 100 ग्राम, 75 ग्राम, 25 ग्राम दिया सोने का सिक्का, कर्मचारियों को चांदी का

29/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Exclusive-News-Gautam-Adani-gave-100-gram-75-gram-25-gram-gold-coins-to-officials-and-silver-coins-to-employees
  • दीर्घ सेवा पुरस्कार के रूप में एसीसी जामुल के कर्मचारियों को मिला सोने का सिक्का। पहली बार अधिकारियों को मिला गोल्ड।
  • कर्मचारियों को भी डीए-बेसिक का तोहफा मिलने के साथ ही 100 ग्राम का चांदी का सिक्का दिया गया है।

अज़मत अली, भिलाई। Exclusive News: भारत के शीर्ष 3 औद्योगिक समूहों में शुमार गौतम अडानी समूह ने अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। एसीसी सीमेंट के अधिकारियों को एक माह के डीए-बेसिक के साथ लांग सर्विस अवॉर्ड के रूप में सोने का सिक्का दिया है। कर्मचारियों को भी डीए-बेसिक का तोहफा मिलने के साथ ही 100 ग्राम का चांदी का सिक्का दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन की ताजा खबर: पेंशनर्स आइटी रिटर्न नहीं करते दाखिल, परिवार औसत आय का 10 गुना पाने से वंचित

छत्तीसगढ़ के एसीसी जामुल के अधिकारियों-कर्मचारियों को सिक्का मिल चुका है। इस बात की पुष्टि खुद कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम से की है।
दुर्ग जिला स्थित एसीसी जामुल (ACC Jamul) कर्मचारियों के मुताबिक राजू शुक्ला को 30 साल की सर्विस के तोहफे के रूप में 6 लाख 30 हजार रुपए का सोने का सिक्का मिला है। परिवार में खुशियों का आलम है। इसी तरह 20 साल की सर्विस पूरी करने वाले 35 ग्राम और 10 से 15 साल वालों को 25 ग्राम सोने का सिक्का दिया गया है। यहां 110 अधिकारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को भव्य सम्मान समारोह होता है। इस बार यह समारोह यादगार बन गया। अब तक सिर्फ डीए-बेसिक के रूप में तोहफा मिलता रहा। डायरेक्टर प्लांट सुरेश दुबे के हाथों पुरस्कार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

गौतम अडानी के बेटे करण अडानी दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। सीमेंट कारोबार को बढ़ाने और नए प्लांट के बाबत बड़े रोडमैप पर काम कर रहे हैं। टीम में जान फूंकने और हौसला बढ़ाने के लिए करण अडानी काफी सक्रिय रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : NTPC ने शीर्ष नियोक्ता 2024 का दर्जा किया हासिल

बता दें कि गौतम अदाणी, अदाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। अदानी समूह में 7 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध संस्थाएं शामिल हैं, जिनका संयुक्त बाजार पूंजीकरण 242.73 बिलियन डॉलर (29 अगस्त, 2022 तक) से अधिक है, जिसमें ऊर्जा, बंदरगाह और रसद, खनन और संसाधन, गैस, रक्षा और एयरोस्पेस और हवाई अड्डों तक फैले व्यवसाय शामिल हैं। समूह ने अपने प्रत्येक व्यावसायिक क्षेत्र में भारत में नेतृत्व की स्थिति स्थापित की है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

गौतम अदाणी का लक्ष्य सौर विनिर्माण, उत्पादन और सौर पार्क व्यवसायों में फैले नवीकरणीय पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करके भारत को टिकाऊ ऊर्जा में सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर में से एक बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की 75 एकड़ जमीन 2 साल में कब्जामुक्त, 600 करोड़ की बची संपत्ति, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट की तर्ज पर Bhilai Steel Plant की सिक्योरिटी, CISF की DG के हाथों इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन
Next: कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की हत्या की निकली सुपारी, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.