Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO अब भेज रहा डिमांड लेटर, SAIL BSP में खुशी, 9000 फाइल सुधरी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO अब भेज रहा डिमांड लेटर, SAIL BSP में खुशी, 9000 फाइल सुधरी

31/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-EPFO-__sent-demand-letter-joy-in-SAIL-BSP
  • सर्वाधिक संख्या कर्मचारियों की है।
  • एस-11 ग्रेड के कर्मचारियों का आंकड़ा अधिक है।
  • ई-7 यानी जीएम स्तर के अधिकारियों को भी लेटर मिला।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन का डिमांड लेटर आना शुरू हो गया है। लंबी कवायद के बाद अब लेटर जारी किया जा रहा है। साल 2003-04 से पहले की ज्वाइनिंग वालों को लेटर जारी करने का सिलसिला अब शुरू हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL घोटाले के पैसे से हो जाएगा कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन समझौता, बोनस भी मिलता ज्यादा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) की तरफ से लेटर जारी होते ही SAIL BSP के कर्मचारियों और अधिकारियों के चेहरे खिल गए हैं। उम्मीदों को पंख लग गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95  Pension: 16 फरवरी तक उच्च पेंशन और न्यूनतम पेंशन का हल नहीं निकला तो समझो भैंस गई पानी में…

ईपीएफओ की तरफ से 269 लोगों का पहले चरण में EPS 95 पेंशन के लिए डिमांड लेटर जारी किया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के 9000 आवेदन की खामियों को सुधार लिया गया है। ईपीएफओ और बीएसपी के अधिकारियों की बैठक के बाद समस्या समाधान होते ही अब डिमांड लेटर जारी किया जाना शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Foundation Day 2024: रन फॉर सेल के लिए 5 किलोमीटर तक दौड़ गए लोग, पढ़िए विजेताओं के नाम

डिमांड लेटर कैसे करें चेक

कर्मचारी यूनियन इंटक के पूर्व नेता राजेंद्र पिल्लई के मुताबिक जो कर्मचारी और अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर हो चुके हैं, वे अग्रज संवाद और मेल चेक करें। इसी तरह वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी ई सहयोग को चेक करते रहें। पहले चरण में 269 लोगों का लेटर आया है। जल्द ही 9000 लेटर और जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO ने पेंशनर्स से कही बड़ी बात, पढ़िए EPS 95 हायर पेंशन, एरियर, जमा राशि, BSP का डिटेल

एस-11 ग्रेड और जीएम को भी मिला लेटर

साल 2003-04 से पहले सेल की सेवा से जुड़ने वालों का डिमांड लेटर आना शुरू हो गया है। इसमें सर्वाधिक संख्या कर्मचारियों की है। एस-11 ग्रेड के कर्मचारियों का आंकड़ा अधिक है। इसी तरह ई-7 यानी जीएम स्तर के अधिकारियों को भी लेटर मिलना शुरू हो गया है। जिन लोगों को लेटर जारी किया गया है, उनमें से कुछ लोग सेवा में हैं, कुछ रिटायर हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO का EPS 95 हॉयर पेंशन पर बड़ा बयान, जल्द देने जा रहे पेंशन और एरियर भी

जिनकी लंबी सेवा बची है, लेटर मिल चुका

बता दें कि पूर्व में ईपीएफओ की ओर से हायर पेंशन के लिए लंबी सेवा जिन कार्मिकों की बची है, उन्हें डिमांड लेटर भेजा जा चुका है। साल 2003-04 के बाद सेल ज्वाइन करने वालों का लेटर आया था। करीब एक हजार लोगों को डिमांड लेटर मिला था। करीब 300 लोगों ने पैसा भी जमा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO की लेटलतीफी से EPS 95 हॉयर पेंशन में भारी नुकसान, ब्याज का अतिरिक्त भार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Naxalite Attack: शहीद जवानों को आखिरी सलामी देने पहुंचे सीएम, पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना
Next: SAIL News: IISCO Officers Association की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी, ISP अधिकारियों को सीधा लाभ

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.