Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Naxalite Attack: शहीद जवानों को आखिरी सलामी देने पहुंचे सीएम, पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Naxalite Attack: शहीद जवानों को आखिरी सलामी देने पहुंचे सीएम, पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना

31/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Naxalite-attack-CM-arrives-to-give-last-salute-to-martyred-soldiers
  • हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ कर रहे हैं मुकाबला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री ने गमगीन माहौल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • मुख्यमंत्री ने साहस और जज्बें की सराहना कर बढ़ाया जवानों का मनोबल।
  • शहीद जवानों का पार्थिव शरीर गृह ग्राम के लिए रवाना।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा) नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: भिलाई स्टील प्लांट, इंडियन पोस्टल बैंक और बजाज फाइनेंस में एमओयू साइन, अब मजदूरों का 10 लाख का बीमा

बेहद गमगीन माहौल में टेकलगुड़ेम गांव में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों स्वर्गीय देवेन सी., स्वर्गीय पवन कुमार और स्वर्गीय लम्बाधर सिंघा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL घोटाले के पैसे से हो जाएगा कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन समझौता, बोनस भी मिलता ज्यादा

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए गए। इनमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के शहीद जवान श्री देवेन सी. का पार्थिव शरीर ग्राम मोटूर जिला वेल्लूर तमिलनाडू, शहीद श्री पवन कुमार का पार्थिव शरीर ग्राम कुपावली जिला भिंड़ मध्यप्रदेश और 150 वीं बटालियन के शहीद जवान श्री लम्बाधर सिंघा ग्राम काकरागांव जिला चिंटांग असम के लिए रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की 75 एकड़ जमीन 2 साल में कब्जामुक्त, 600 करोड़ की बची संपत्ति, पढ़िए डिटेल

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने और पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। माओवादी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

ये खबर भी पढ़ें : NTPC ने शीर्ष नियोक्ता 2024 का दर्जा किया हासिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवादी आतंक से आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने, लोगों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए सुरक्षा बलों के जवान प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं। हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट में SAIL BSP ने फिर किया कमाल, यह है ताज़ा खबर
Next: ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO अब भेज रहा डिमांड लेटर, SAIL BSP में खुशी, 9000 फाइल सुधरी

Related Stories

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.