Suchnaji

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव बने जय भारत सत्याग्रह छत्तीसगढ़ के प्रभारी, भिलाई में यहां निकलेगी मशाल रैली

भारत जोड़ो यात्रा के बाद  अब विधायक देवेंद्र यादव बने जय भारत सत्याग्रह छत्तीसगढ़ के प्रभारी, भिलाई में यहां निकलेगी मशाल रैली
  • लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली के प्रदेश प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में 31 मार्च को शाम 6:00 बजे गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक तक लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली निकाली जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। युवा विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया।

AD DESCRIPTION

है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी हो गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आपको जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च / रेली के लिए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

31 मार्च को सायं 06:00 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक/स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च/रैली के आयोजन के लिए समस्त मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करने को कहा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ों यात्रा में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण काम दिया है। विधायक देवेंद्र इस जिम्मेदारी के बाद काम पर जुट गए हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मैदान में उतर गए हैं।

इधर-गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक पर मशाल रैली

जय-भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर भिलाई में मशाल रैली निकालने की तैयारी कर ली गई है।

लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली के प्रदेश प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में 31 मार्च को शाम 6:00 बजे गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक तक लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली निकाली जाएगी।

सभी विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस, NSUI, समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, वार्ड अध्यक्षों सभी कांग्रेसजनों को शामिल होने की अपील की गई है।