Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO News: आपके परिवार को कहां से मिलेगा लाखों का बीमा, जानिए
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO News: आपके परिवार को कहां से मिलेगा लाखों का बीमा, जानिए

03/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-News-From-where-will-your-family-get-insurance-worth-lakhs-know
  • छूट प्रदान करने के लिए केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त आदेश जारी करते है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। ईडीएलआई योजना (EDLI Scheme) से छूट (Exemption) के बारे में आज विस्तार से बात की जाएगी। आपको पता होगा कि EPFO की एक महत्वपूर्ण योजना है ‘एम्पलाइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम 1976 (Employees Deposit Linked Insurance Scheme 1976)’ इस योजना में किसी सदस्य की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उसके वारिसों को एकमुश्त बीमा राशि दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : मई दिवस 2024: Bhilai Steel Plant की संयुक्त यूनियनों का भाजपा के खिलाफ वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन पर एक और पर्चा

यह राशि उसके PF खाते में जमा हुई राशि के आधार पर तय होती है। यह अधिकतम सात लाख रुपए हो सकती है। इस योजना के बारे में आप Suchnaji.com की खबरें पढ़ सकते हैं।

खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको इस योजना से एक्जेम्पशन यानी छूट के बारे में बताने जा रहे है। EPF एक्ट की धारा 17 (2A) में यह प्रावधान किया गया है कि यदि कोई नियोक्ता अपने कर्मचारियों के लिए कोई ऐसी जीवन बीमा योजना लागू करें, जो EDLI से ज्यादा लाभकारी हो तो वह EPFO में छूट के लिए आवेदन कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : सिर्फ एक क्लिक पर PF और पेंशन का पूरा पैसा डायरेक्ट आपके बैंक एकाउंट में, जानें कैसे

कर्मचारियों को कोई प्रीमियम देना ना पड़े…

इसके लिए शर्त यह है कि इस बीमा योजना के लिए कर्मचारियों को कोई प्रीमियम देना ना पड़े। यह छूट प्रदान करने के लिए केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त आदेश जारी करते है, जिसका प्रकाशन सरकारी गजट में किया जाता है। छूट प्राप्त होने पर नियोक्ता को EDLI योजना के तहत कोई अंशदान नहीं देना होगा, किन्तु कुल वेतन जिस पर वह PF अंशदान देगा उसका 0.005% इंस्पेक्शन चार्ज EPFO के एकाउंट 22 में प्रति महीने जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा

EPFO द्वारा अनुमोदित है यह

वर्तमान में जीवन बीमा निगम सहित कई निजी बीमा कंपनियों की कई ऐसी ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम हैं, जो EDLI के स्थान पर लागू करने के लिए EPFO द्वारा अनुमोदित हैं। यदि किसी भी समय नियोक्ता एक्जेम्पशन की शर्तों का उल्लंघन करता है तो यह छूट समाप्त की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: यूनिफाइड मेंबर पोर्टल की उपयोगिता, महत्ता और जरूरतें

जानकारी आप अपने HR डिपार्टमेंट से लें

EDLI से छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके वारिसों को जीवन बीमा के लाभ का भुगतान बीमा कंपनी के द्वारा नियोक्ता के माध्यम से किया जाएगा। अत: वारिसों को ऐसे मामलों में PF और पेंशन दावों के साथ फॉर्म-5-IF EPFO में जमा नहीं करना चाहिए। आपके नियोक्ता ने EDLI स्कीम को अपनाया है या इससे केवल छूट प्राप्त की है, इसकी जानकारी आप अपने HR डिपार्टमेंट से कर सकते हैं।

उम्मीद है कि यह अति महत्वपूर्ण जानकारी आपको पसंद आई होगी। जानकारी उपयोगी भी लगी होगी। तो सही और सटीक जानकारी के लिए लगातार @SuchnaJi.com News पढ़ते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Online Joint Declaration: EPFO सदस्य नाम और डिटेल्स ऐसे करें ठीक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मचारियों का MP विजय बघेल से तीखा सवाल: 52 साल बाद SAIL की ग्रेच्युटी क्यों हुई सीलिंग, 15 लाख तक का नुकसान
Next: कर्मचारी भविष्य निधि की ताज़ा खबर: 15 हजार से ज्यादा सैलरी नहीं है रोड़ा, दो जगह से एक साथ ऐसे बनें EPFO मेंबर

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.