Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SEFI चेयरमैन, BSP OA अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर अब बने नेशनल कंफेडरेशन ऑफ ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष, EPS 95 हायर पेंशन पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

SEFI चेयरमैन, BSP OA अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर अब बने नेशनल कंफेडरेशन ऑफ ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष, EPS 95 हायर पेंशन पर फोकस

09/06/2024 1 minute read
SEFI-Chairman-BSP-OA-Chairman-Narendra-Kumar-Banchhor-now-becomes-the-Executive-President-of-National-Confederation-of-Officers-Association-focus-on-EPS-95-Higher-Pension

वर्तमान में एनसीओए के समक्ष सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशानुसार ईपीएस-95 के हायर पेंशन को लागू करवाना एक प्रमुख विषय है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेफी चेयरमैन तथा बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर को 8 जून 2024 को बेंगलुरु में हुए सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों के अधिकारी संगठनों के अपेक्स संगठन ‘नेशनल कनफेडरेशन ऑफ ऑफिसर्स एसोसिएशन’ (एनसीओए) के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।

श्री बंछोर को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर एक नया दायित्व सौंपते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया गया। श्री बंछोर भिलाई से एनसीओए में नेतृत्व करने वाले प्रथम अधिकारी हैं।

इस खबर से भिलाई बिरादरी में हर्ष की लहर दौड़ गई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक तथा खेल संगठनों ने श्री बंछोर को बधाई दी।
इन कंपनियों का नेतृत्व करने का मौका

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPF Accumulations पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

उल्लेखनीय है कि ‘नेशनल कनफेडरेशन ऑफ ऑफिसर्स एसोसिएशन’ (एनसीओए) राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं के ऑफिसर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय संगठन है। जिसमें केंद्र सरकार के अधीन संचालित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारी संघ इस संस्था में शामिल है।

इसमें राष्ट्रीयकृत सेल, बीएसएनल, आईटीआई, नालको, एनटीपीसी, आरआईएनएल, एमटीएनएल, एच ए एल, आरसीएफ जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं।

8 साल से सेफी चेयरमैन भी हैं एनके बंछोर

विदित हो की नरेंद्र कुमार बंछोर ने विगत 8 वर्षों से निरंतर सेफी चेयरमैन के रूप में इस्पात बिरादरी के अधिकारियों व कर्मचारियों के अनेक समस्याओं का समाधान कर अपने नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO की ताजा खबर: ECR एक फायदे का चालान, काम आसान, जानें क्या है ECR और कैसे करता है काम

इसके साथ-साथ श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने विगत 10 वर्षों से निरंतर बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कुशलता पूर्वक दायित्व निर्वहन किया है। इस दौरान अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक, तथा शहर के विभिन्न समस्याओं के समाधान में श्री बंछोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समस्याओं के समाधान हेतु उनके नेतृत्व में अनेक जन आंदोलन किए गए। उन्होंने अनेक मुद्दों को लेकर जमीनी संघर्ष किया है। जिसके फलस्वरुप कर्मचारी व अधिकारियों के अनेक मुद्दों का समुचित समाधान किया गया साथ ही शहर के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एनसीओए की एक्सीक्यूटिव काउंसिल ने इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

एनसीओए की एक्सीक्यूटिव काउंसिल की बैठक 8 जून 2024 को बैंगलोर, कर्नाटक में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में 2024 से 2027 तक के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों की नियुक्ति सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर बीएसएनएल से अदासूल एम. एस., सेल से कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार बंछोर, आईटीआई से महासचिव पद पर जी. अनिल कुमार, एमटीएनएल से कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार से निर्वाचित हुए।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO का बड़ा फैसला: अब मिलेगी EPS 95 पेंशन, कैंसिल चेक और बैंक पासबुक अपलोड करना अनिवार्य नहीं…

एनके बंछोर ने ये जानकारी दी, सोच भी साझा

नरेन्द्र कुमार बंछोर ने अपने वक्तत्व में बताया कि एनसीओए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावी संगठन है जो कि भारत सरकार के अधीन लगभग सभी क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती है। इस संगठन में दी गयी जिम्मेदारियों को अत्यंत गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न करने हेतु मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा।

एनसीओए सभी सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों के समान हितों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। वर्तमान में एनसीओए के समक्ष सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशानुसार ईपीएस-95 के हायर पेंशन को लागू करवाना एक प्रमुख विषय है।

ये खबर भी पढ़ें : NPS और Mutual Funds में बेहतर कौन, यहां रिटायरमेंट के बाद ले सकते हैं कॉर्पस का एक हिस्सा

जिसके अतिरिक्त सार्वजनिक उपक्रमों से एच.ए. पर्क्स का निर्मूलन, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान आयकर एवं अन्य सुविधाएं, महिलाओं हेतु समान “चाईल्ड केयर लीव योजना“ लागू कराना, दिव्यांगों हेतु समान सुविधाएं जैसे विषयों के साथ-साथ निजीकरण के विरोध तथा उपक्रमों के संचालन को और पारदर्शी बनाने हेतु संघर्ष शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: पेंशनर्स की परेशानी का सिर्फ एक चुटकी में निकलेगा हल, जानें पूरी डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र: EPFO की EPS पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, पेंशन चाहिए तो चेहरे से पहचान कराइए
Next: SAIL NEWS: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, DIC ने दी शानदार दावत

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.