Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ऐसा है तो आपको पेंशन की जगह एक मुश्त मिलेगा पैसा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ऐसा है तो आपको पेंशन की जगह एक मुश्त मिलेगा पैसा

14/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-Pension-Scheme-1995-lump-sum-money-
  • सदस्य की मृत्यु की स्थिति में परिवार से नॉमिनी को पेंशन एक महीने की सदस्यता पर भी मिल सकती है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organisation) के सदस्य ध्यान दें। निकासी लाभ, विड्रॉल बेनिफिट के बारे में आज हम आपको पूरी डिटेल में जानकारी देंगे। खबरों की सीरीज में आपने अब तक ‘कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995)’ के सदस्यों व उनके परिजनों को मिलने वाली पेंशनों के बारे में जाना।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO और सरकार पर तिलमिलाए पेंशनभोगी, यह है 7500 रुपए पेंशन की आखिरी उम्मीद

आपने यह भी जाना कि ‘सदस्य पेंशन’ पाने के लिए न्यूनतम सदस्यता अवधि 10 साल है, लेकिन सदस्य की मृत्यु की स्थिति में परिवार से नॉमिनी को पेंशन एक महीने की सदस्यता पर भी मिल सकती है। आपके मन में यह सवाल तो उठा ही होगा कि यदि किसी सदस्य की सदस्यता अवधि 10 साल से कम है तो उसे क्या लाभ मिलेगा या नहीं ? और अगर लाभ मिलेगा भी तो उसे कितना फायदा होगा… आदि बातों का, जिज्ञासाओं और प्रश्नों का उत्तर Suchnaji.com News आपको देने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : हेमा मालिनी लोकसभा के अंदर-बाहर पेंशन की करती रहीं बात, सरकार को नहीं आई रास

यदि पेंशन योजना का कोई सदस्य नौकरी छोड़ देता है और फिर कहीं किसी ऐसी कंपनी में काम नहीं करता है जहां EPF एक्ट लागू(EPF Act implemented)  है तो या वह 58 साल का हो गया हो। किन्तु सदस्यता अवधि 10 साल से कम है तो उसे पेंशन के स्थान पर निकासी लाभ यानी ‘विड्रॉल बेनिफिट’ के रूप में एक मुश्त राशि मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: 1000 में जिंदगी गुजारने वाले पेंशनर्स मांग रहे 10 हजार, मोदी को हर महीने चिट्ठी लिखेंगे पेंशनभोगी

विड्रॉल बेनिफिट की राशि कर्मचारी पेंशन योजना टेबल डी (Employee Pension Scheme Table D) में दिए गए गुणांक से सदस्य के अंतिम पूर्ण माह के वेतन को गुणा कर निर्धारित की जाती है। उदाहरण के लिए यदि सदस्य ने पांच साल तक पेंशन योजना में अंशदान किया है और उसका अंतिम वेतन 15 हजार रुपए है तो उसे 15 हजार रुपए गुणा 05.02 यानी 75 हजार तीन सौ (75,300) रुपए मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशन आंदोलन पर ताज़ा खबर, पीएमओ पहुंचने की तैयारी

पुराना अकाउंट नए अकाउंट में ट्रांसफर करा लें

योजना के सदस्यों को चाहिए कि नौकरी छोड़ने पर पैसा निकालने की जल्दी न करें और यदि वे बाद में किसी समय किसी ऐसे प्रतिष्ठान में नौकरी ज्वॉइन करते हैं जहां PF एक्ट लागू है तो वे अपना पुराना अकाउंट नए अकाउंट में ट्रांसफर करा लें।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: EPFO और सरकार पर तिलमिलाए पेंशनभोगी, यह है 7500 रुपए पेंशन की आखिरी उम्मीद

पेंशन पाने के लिए क्या करना होगा…

हम आपको बता दें कि पेंशन पाने के लिए जहां फॉर्म-10D भरना होता है। वहीं विड्रॉल बेनिफिट लेने के लिए फॉर्म-10C भरना होगा। यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि यदि किसी की सदस्यता छह माह से कम है तो उसको विड्रॉल बेनिफिट नहीं मिलेगा। अत: ऐसे सदस्य फॉर्म-10C न भरें।
तो यह थी विड्रॉल बेनिफिट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। ऐसे ही जानकारियों के लिए आप लगातार @Suchnaji.com News पढ़ते रहिए और निरंतर शेयर करते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : हेमा मालिनी लोकसभा के अंदर-बाहर पेंशन की करती रहीं बात, सरकार को नहीं आई रास

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 National Agitation Committee: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन की ताज़ा खबर, मोदी से मांगे समय…
Next: EPFO NEWS: भूल कर भी ऐसा न करें, आपकी जमापूंजी का नहीं मिलेगा एक भी रुपया

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.