Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला अभय बाकरे ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला अभय बाकरे ने

14/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Abhay-Bakre-takes-over-as-General-Manager-of-Banaras-Locomotive-Works-BLW

– 2018 से 2023 तक जी20 ऊर्जा संरक्षण कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– अभय बाकरे आईआईटी, खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक हैं। वे भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा के 1988 बैच में शामिल हुए।
सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) अब नए मुखिया अभय बाकरे होंगे। बतौर महाप्रबंधक पदभार संभाल लिया है। इससे पहले, श्री बाकरे 2017 से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक (प्रमुख) के पद पर थे, जो देश में ऊर्जा संरक्षण की रणनीति विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के अधीन महत्वपूर्ण संगठन है।
उन्होंने 2018 से 2023 तक जी20 ऊर्जा संरक्षण कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन शमन और भारतीय अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन को सुनियोजित करने के लिए ‘पंचामृत’ घोषणा के अनुरूप भारतीय अर्थव्यवस्था के ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में शामिल होने से पहले, वे रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक थे और भारतीय रेलवे के लिए पर्यावरण नीतियों की शुरुआत की थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के प्रमुख के रूप में, उन्होंने परिवहन क्षेत्र में ईंधन दक्षता को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में संयुक्त विकास आयुक्त के रूप में भी काम किया और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा दिया।
जन सम्‍पर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार अभय बाकरे आईआईटी, खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक हैं। वे भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा के 1988 बैच में शामिल हुए और उन्होंने दक्षिण रेलवे गेज परिवर्तन, दिल्ली मेट्रो और कोलकाता मेट्रो विस्तार जैसे कई प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में काम किया। अपनी प्रारंभिक पोस्टिंग के दौरान वे दक्षिण रेलवे में इलेक्ट्रिकल लोको और ईएमयू संचालन के लिए जिम्मेदार थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Vijay Baghel से मिले BMS के पदाधिकारी, सामने आई अंदर की ये बात
Next: HIV AIDS पर छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, Bhilai Steel Plant आया सामने

Related Stories

Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
BSP Cycling Athletes who won 18 gold 9 silver and 2 bronze medals felicitated at the BSP OA premises
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Cycling: 18 गोल्ड, 9 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बीएसपी ओए के आंगन में सम्मान

Azmat ali 13/09/2026
SEFI writes to PM Modi Demands formation of the 4th Pay Revision Committee for CPSE executives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
BSP Cycling Athletes who won 18 gold 9 silver and 2 bronze medals felicitated at the BSP OA premises
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Cycling: 18 गोल्ड, 9 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बीएसपी ओए के आंगन में सम्मान

Azmat ali 13/09/2026
SEFI writes to PM Modi Demands formation of the 4th Pay Revision Committee for CPSE executives
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार

Azmat ali 13/09/2026
Premature Retirement of 12 SAIL officers SEFI-BSP OA Delegation Meets MP Vijay Baghel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 12 अफसरों का जबरन रिटायरमेंट, SEFI-BSP OA मिला सांसद विजय बघेल से, सरकार-सेल पर दबाव की कोशिश

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.