Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Cycling: 18 गोल्ड, 9 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बीएसपी ओए के आंगन में सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Cycling: 18 गोल्ड, 9 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बीएसपी ओए के आंगन में सम्मान

Azmat ali 13/09/2026 1 minute read
BSP Cycling Athletes who won 18 gold 9 silver and 2 bronze medals felicitated at the BSP OA premises

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ट्रैक साइक्लिंग 2026 का आयोजन वेलोड्रम जयंती स्टेडियम में 31 अगस्त से 03 सितंबर तक कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पांच संभाग क्रमशः दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर एवं सरगुजा से कुल 150 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल्स ने भाग लिया।

बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री विनायक चन्नावार ने बताया कि “प्रगति भवन ऑफिसर्स एसोसिएशन” के सभागार में आज के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल तथा विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार बंछोर चेयरमेन, सेफी एवं अध्यक्ष,ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट ने साइकिलिंग के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया तथा पूर्व महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने को कहा।

उक्त प्रतियोगिता में इंडिविजुअल टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल परस्यूट, टीम स्प्रिंट, टीम परस्यूट इवेंट आयोजित हुए जिसमें समस्त इवेंट में स्वर्ण पदक दुर्ग संभाग के मुख्यत: बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों ने हासिल किए। इस प्रकार कुल 18 इवेंट के 18 गोल्ड, 9 सिल्वर एवं 2 ब्रांज (कुल 29 पदक) दुर्ग संभाग के खाते में आए।

खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर डॉ. हिमांशु द्विवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ ने विशेष रूप से पदक विजेता खिलाड़ियों को तथा इनके मुख्य प्रशिक्षक प्रतीक मानोध्या (UCI Level 3)। “अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक”तथा “मुख्य प्रशिक्षक” छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ तथा शालेय टीम के प्रशिक्षक (level 1)। देव प्रकाश वर्मा को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी।

शालेय टीम के कोच देवप्रकाश वर्मा ने बताया कि रांची में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ट्रैक साइक्लिंग हेतु छत्तीसगढ़ से कुल 26 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें से दुर्ग के 23 खिलाड़ी क्वालीफाई हुए हैं इसके अलावा बस्तर, बिलासपुर एवं रायपुर से 1-1 खिलाड़ी क्वालीफाई हुए हैं। क्वालीफाई करने वाले अधिकांश खिलाड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल रिसाली के विद्यार्थी हैं, इसके अलावा डॉ भीमराव अंबेडकर स्कूल से 1, आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेट मरोदा से 2 एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय रिसाली से 1 खिलाड़ी हैं।

इस दौरान चेयरमेन, सेफी, अध्यक्ष,ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार, पूर्व महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह परविंदर सिंह, डॉ रमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ, सुधीर बंसल, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के संयुक्त सचिव शशांक देशमुख,(प्रशिक्षक)Level 1) साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष श्री तोशेन्द्र कुमार वर्मा प्रशिक्षक (Level 1 )तथा मोहम्मद जावेद कुरैशी “व्यायाम शिक्षक सेजस उच्चतर माध्यमिक शाला” रिसाली तथा छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ के पदाधिकारियों आदि ने खिलाड़ियों को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: मोदी जी अधिकारियों के PRC पर अब आपकी दया-दृष्टि की दरकार, SEFI की गुहार
Next: Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.