Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी में ठेका मजदूरों ने सेफ्टी नियमों का किया पालन, 3 हजार तक मिला इनाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में ठेका मजदूरों ने सेफ्टी नियमों का किया पालन, 3 हजार तक मिला इनाम

30/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
safety-awards-for-contract-workers-

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) संजय कुमार गजभिये के नेतृत्व में केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह एमएंडयू कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय यांत्रिक विभाग के ठेका श्रमिकों को सुरक्षा और कार्य संस्कृति में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कामगारों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्धारित मूल्यांकन व मानदंडों के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया।

विजेताओं को ‘सर्वोत्तम’, ‘अनमोल’ और ‘दक्ष्य’ नाम की तीन श्रेणियों क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम श्रेणी के विजेताओं को 3,000 रुपए, अनमोल को 2,000 और दक्ष श्रेणी के विजेताओं को 1,000 रुपए के उपहार से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संबंधित विजेताओं को वर्ष 2022 के लिए कुल मिलाकर 46 पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वोत्तम श्रेणी में 8 पुरस्कार और अनमोल श्रेणी में 8 पुरस्कार और दक्ष श्रेणी में 30 पुरस्कार वितरित किये गये। पुरस्कार समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि के बराबर उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा उनकी उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) संजय कुमार गजभिये ने की। समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में महाप्रबंधक (एसईडी) डॉ एआर सोनटेके, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएचएम और सीआरएम) संजय गांधी, महाप्रबंधक प्रभारी (यांत्रिक सेवाएं) डॉ जे पी पाण्डेय, महाप्रबंधक (प्लांट गैराज) बीडी बाबू, महाप्रबंधक (प्लांट गैराज) संतोष जॉर्ज, महाप्रबंधक प्रभारी (ईडीडी) जेएम पलैया, महाप्रबंधक (ईडीडी) बंसी टुडू, महाप्रबंधक (आरवीसी) नबरशी रॉय महाप्रबंधक (सीईडी) बीएन झा, अन्य वर्गों के विभागाध्यक्ष और पुरस्कार विजेता भी उपस्थित थे। के नीलाधर वरिष्ठ प्रबंधक (टीए-सीजीएम-मैकेनिकल) द्वारा एक प्रस्तुति दी गई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में मौत को दावत दे रहे ये वाहन, हॉर्न छोड़ सब बजते हैं…रस्सी से बंधा गेट, ढाे रहे हैवी वेट
Next: विदेश से नहीं, इंडियन ऑयल से भिलाई स्टील प्लांट खरीदेगा 20 हजार टन सल्फर

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.