Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को दी पोला महोत्सव की दावत
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को दी पोला महोत्सव की दावत

22/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Durg-Rural-MLA-Lalit-Chandrakar-invited-the-Chief-Minister-for-Pola-Mahotsav

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, शास्त्री नवयुवक मंडल से सुनील साहू, मनीष साहू, सुदामा निषाद और हेमलाल साहू सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

पोला त्योहार भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। बच्चे मिट्टी के बैल चलाते हैं। इस दिन बैल दौड़ का भी आयोजन किया जाता है। और इस दिन में बैलो से कोई काम भी नहीं कराया जाता है। और घरों में महिलाएं व्यंजन बनाती हैं।

भारत जीवंत संस्कृति और परंपराओं का देश है। अलग-अलग भारतीय राज्यों में अलग-अलग परंपराएँ, त्यौहार और रीति-रिवाज़ हैं। मनाए जाने वाले कई त्यौहारों में से एक त्यौहार जो किसानों के लिए बहुत महत्व रखता है, वह है बैल पोला।

हर साल यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है। यह एक ‘धन्यवाद’ त्यौहार की तरह है जहाँ किसान खेती में बीज बोने से लेकर मिट्टी मिलाने तक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बैलों और बैलों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हिंदू देवी-देवताओं के साथ भगवान शिव के लिए नंदी नामक बैल और भगवान कृष्ण के लिए गाय जैसे जानवर थे, इसलिए, यह त्यौहार पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai उद्योग जगत ने पूरे विश्व में परचम लहराया, USA ने जितेंद्र गुप्ता को दी डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि
Next: SAIL NEWS: BSP, BSL,RSP खदान में 46, ISP 9, DSP 1, राउरकेला 3 व कोलियरी में 5 नए अफसरों का कॅरियर शुरू

Related Stories

Special arrangements made for the health check-up of BSP contract workers at Sector 9 Hospital Dr Uday inaugurated the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्लांट में नहीं अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा बीएसपी ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. उदय ने किया उद्घाटन

Azmat ali 04/09/2026
MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

Special arrangements made for the health check-up of BSP contract workers at Sector 9 Hospital Dr Uday inaugurated the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्लांट में नहीं अब सेक्टर 9 हॉस्पिटल में होगा बीएसपी ठेका मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. उदय ने किया उद्घाटन

Azmat ali 04/09/2026
MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.