Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नीट 2024: एक तरफ Hindenburg का शोर, दूसरी तरफ शांति से देशभर के 170 शहरों में NEET Exam
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

नीट 2024: एक तरफ Hindenburg का शोर, दूसरी तरफ शांति से देशभर के 170 शहरों में NEET Exam

11/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
NEET-PG-2024-Noise-kept-on-Hindenburg-report-NEET-exam-was-conducted-peacefully-in-170-cities-across-the-country

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा 2,28,540 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। एक तरफ Hindenburg तो दूसरे तरफ नीट की चर्चा है। पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी हो रही है। दूसरी तरफ कानूनी लड़ाई के बाद रविवार को नीट की परीक्षा हो गई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 का आयोजन रविवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 का आयोजन 170 शहरों में फैले 416 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था। परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की गई थी ताकि परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ और प्रतिष्ठित केंद्रों का चयन किया जा सके।

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा 2,28,540 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। जहां तक संभव हो, अभ्यर्थियों को उनके राज्यों के भीतर परीक्षा केन्द्र आवंटित किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने दिल्ली में अपने द्वारका कार्यालय में एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र स्थापित किया था।

 परीक्षा के सुचारु संचालन पर कड़ी नजर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) का शासी निकाय, कार्यकारी निदेशक राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अधिकारियों ने अपनी टीमों के साथ परीक्षा के सुचारु संचालन पर कड़ी नजर रखी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के संचालन की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर 1,950 से अधिक स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता और 300 उड़न दस्ते के सदस्यों को प्रतिनियुक्त किया गया था।

सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी

परीक्षा के बारे में किसी भी गलत सूचना को रोकने के लिए, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी की और यह सुनिश्चित किया कि हितधारकों को केवल प्रामाणिक जानकारी दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें: शिकायत निवारण रैंकिंग में पंजाब पूरे भारत में टॉप पर

विभिन्न एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय के साथ-साथ बढ़े हुए सुरक्षा उपायों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2024 के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया है, जिससे इस परीक्षा की विश्वसनीयता बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: कोयला से CNG प्लांट बनाने Coal India-GAIL में एमओयू साइन, विदेशी निर्भरता होगी कम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन के लिए पेंशनभोगियों के रडार पर पीएम मोदी, श्रम मंत्री और ईपीएफओ
Next: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.