Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अर्जित अवकाश का गलत गणना कर रहा है मानव संसाधन विभाग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अर्जित अवकाश का गलत गणना कर रहा है मानव संसाधन विभाग

12/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Human-Resources-Department-is-calculating-the-earned-leave-incorrectly

सूचनाजी न्यूज | हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू (Hindustan Steel Employees Union CITU) ने मानव संसाधन विभाग (Human Resources Department) के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र देकर कहा कि अर्जित अवकाश के गणना करने के मामले में मानव संसाधन विभाग कुछ गलतियां कर रहा है जिसकी जांच किया जाए I

ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में 15 सितंबर को व्यापमं का एग्जाम, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर हेल्फ डेस्क का गठन

ज्ञात होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) के लागू होने के बाद 15 जुलाई को ओलेम्स(OLAMS) को बंद कर दिया गया | उसके बाद टाइम ऑफिस को बंद कर दिया गया| टाइम ऑफिस को बंद करके टाइम ऑफिस के कार्य को मानव संसाधन विभाग को सौपा गया है|मानव संसाधन विभाग के लिए छुट्टियों की गणना और उनका संयोजन अतिरिक्त कार्य है जिसमें लगातार त्रुटियां हो रही है |

ये खबर भी पढ़ें: चश्मा उतारने में मदद करेगी ये Eye Drop, पढ़ें काम की खबर

22 अर्जित अवकाश कम दिया गया एक सेवानिवृत कर्मी को

इस वर्ष जुलाई माह से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के अर्जित अवकाश की गणना में गडबडियों को देखते हुए सीटू ने एक कर्मी के अर्जित अवकाश की गणना के संदर्भ में टीएंडडी के कार्मिक अधिकारी से चर्चा कर उक्त कर्मी का विवरण दिया, साथ ही टिकट जेनेरेट कर टाइम आफिस से सवाल पूछा था |

ये खबर भी पढ़ें: IMD ने क्यों बढ़ाया मानसून सीजन, जानें बड़ी वजह

जिसके प्रत्युतर में टाइम ऑफिस ने लिखित में जवाब दिया कि रुल्स द्वारा जारी किए गए नियमों के आधार पर गणना करने से उक्त कर्मी को 22 अर्जितअवकाश मिलेगा लेकिन कार्मिक अधिकारी ने कहा कि उक्त कर्मी का कोई अर्जित अवकाश नहीं बनेगा और मानव संसाधन विभाग ने उक्त कर्मी को कोईअर्जित अवकाश नहीं दिया है| इससे उक्त कर्मी को वित्तीय हानि हुई है |

ये खबर भी पढ़ें: रायपुऱ : चक्रधर समारोह 2024 : कथक और ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

इस तरह कई कर्मियों के अर्जित अवकाश की गणना में गडबड़ी हो सकती है |इस पूरे मामले की जांच करने हेतु उक्त कर्मी का विवरण एवं टाइम ऑफिस से प्राप्त ऑन लाइन जवाब इस पत्र के साथ संलग्न करके मानव संसाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को दिया गया |

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : Bhilai में प्रशासन का बहुत बड़ा एक्शन, मजार कैंपस में चला बुलडोजर, जमींदोज हुआ गुंबद, देखिए Video

जुलाई अगस्त में सेवानिवृत हुए सभी कर्मियों के अर्जित अवकाश की फिर से हो गणना

सीटू का मानना है कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के अर्जित अवकाश की गणना करने में मानव संसाधन विभाग से गलती हो रही है | प्रबंधन द्वारा जांच पश्चात, यदि सीटू के अनुमान के अनुसार,मानव संसाधन विभाग द्वारा की गयी गणना को गलत पाया जाता है तो जुलाई एवं अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मियों के अर्जित अवकाश की गणना फिर से करने की मांग की गई है |

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

अर्जित अवकाश प्राप्त करने की पात्रता के लिए कार्य दिवस में जुड़ेगा निम्न छुट्टियां

सीटू ने कहा कि अर्जित अवकाश गणना के संदर्भ में प्रबंधन के सर्कुलर से स्पष्ट है की साल भर में 240 कार्य दिवस होने पर ही किसी कर्मी को अर्जित अवकाश प्राप्त करने की पात्रता होती है सेवानिवृत्ति वर्षों में 20 दिन प्रति माह के हिसाब से कार्य दिवस होने पर सेवानिवृत्ति माह तक के गणना कर अर्जित अवकाश दी जाती है यदि गणना करते समय 240 दिन में यदि कुछ दिन कम पड़ जाए तो उक्त कर्मी के द्वारा उस अवधि में लिए गए अर्जित अवकाश, इंजुरी लीव, ले ऑफ, मेटरनिटी लीव को देखा जाता है यदि उन अवकाशों को जोड़कर पात्रता के कार्य दिवस पूरे होते हैं तो पात्रता होने के बाद उन्हें उक्त कार्य दिवस की गणना करके अर्जित अवकाश दिया जाता है

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Russia-Ukraine War : राष्ट्रपति पुतिन ने कहा ‘शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है भारत’, रसिया जाएंगे NSA अजीत डोभाल, जानें बड़ी बात
Next: बड़ी खबर : बलौदाबाजार मामले में MLA देवेन्द्र यादव सहित अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने की गवर्नर से मुलाकात

Related Stories

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.