Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट सुर्खियों में, KK यादव संग पुलिस भी एक्शन में, अब कब्जेदारों पर FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट सुर्खियों में, KK यादव संग पुलिस भी एक्शन में, अब कब्जेदारों पर FIR

29/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BSPs-enforcement-department-in-headlines-police-along-with-KK-Yadav-in-action-now-FIR-against-the-encroachers

बीएसपी के आवासों को दलाल किराए पर चला रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर सेवाएं विभाग का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट भिलाई स्टील प्लांट को सुर्खियों में बनाए हुए है। कब्जेदारों की नाक में दम करने वाले डिपार्टमेंट के मुखिया केके यादव की सक्रियता से कब्जेदारों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं। एक के बाद एक कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

कब्जेधारियों तथा दलालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच बीएसपी आवास खाली करवाया गया, जिनमे एक आवास सेक्टर-08, दो आवास रिसाली सेक्टर तथा दो आवास मरोदा सेक्टर के थे। अभी टाउनशिप के कई सेक्टर में नगर सेवाएं विभाग व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। कब्जेधारी, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध FIR भी दर्ज किया जा रहा है।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा सेक्टर-06 में आवास क्रमांक-7L/38/6 तथा 7M/38/6 को अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर मेंटेनेंस कार्यालय को सौंपा गया। एक आवास खाली करवाकर आवंटित लाइसेंसधारी को सौंपा गया। आवास संख्या 28B तथा 28C, K पॉकेट, मरोदा सेक्टर को अवैध कब्जेधारी से खाली करवाया गया। आवास 2F/56/08 खाली कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

आवासों में रहने वाले कब्जेधारी तथा उनसे वसूली करने वाले दलालों के विरुद्ध विभाग द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा। किसी भी दलाल, अवैध कब्जेधारी तथा भू माफिया द्वारा सरकारी/सार्वजनिक/राष्ट्रीय संपति का खरीद बिक्री, अवैध रूप से कब्जा करना, दुरुपयोग, अवैध निर्माण अपराध है। इन अपराध में सजा का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

प्रवर्तन विभाग नागरिकों, छात्रों से अपील करता है कि बीएसपी अपने क्वाटर्स को किराया में नहीं देता है। इसी प्रकार बीएसपी अपनी भूमि का विक्रय नहीं करता है। यदि बीएसपी भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण घर, दुकान, कॉम्प्लेक्स इत्यादि बनाया गया या अवैध कब्जा किया गया तो बीएसपी द्वारा निर्माण को हटाने के साथ-साथ अपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

इसी प्रकार अवैध ठेले, खोमचे, दुकान लगाने वालों को हटाने के साथ, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जवावदेही उनकी स्वयं की होगी। कब्जेधारियों, दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रखने का दम भरा जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: ठेकेदारों का अधिकारियों पर गंभीर आरोप, सांसद विजय को बताई अंदर की बात
Next: इंडिया से हर दिन लापता होतीं 345 लड़कियां, चिंताजनक खुलासे

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.