Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026 (Last updated: 03/09/2026) 1 minute read
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के विभिन्न डिवीजनों और यूनिटों में बोनस वितरण के लिए कुल 314.53 करोड़ रुपये उपलब्ध हुए हैं।

  • वास्तविक अटेंडेंस पर अधिकतम बोनस 4,52,512 रुपए और NS सीरीज में वास्तविक अटेंडेंस पर अधिकतम बोनस 1,28,448 रुपए।

सूचनाजी न्यूज, जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस तय हो गया है। प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस भुगतान को लेकर 3 सितंबर 2026 को समझौता (Settlement) हुआ है। समझौते के तहत कंपनी के पात्र कर्मचारियों को वार्षिक बोनस का भुगतान किया जाएगा। जमशेदपुर की विभिन्न डिवीजनों, जिसमें ट्यूब्स भी शामिल है, के करीब 11,021 कर्मचारियों के बीच 163.85 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।

समझौते में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक लागू वार्षिक बोनस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी जारी रखने पर प्रबंधन और यूनियन ने सहमति जताई है। बोनस की गणना कंपनी के प्रदर्शन के विभिन्न मानकों के आधार पर की गई है।

315 करोड़ रुपये का कुल बोनस फंड

समझौते के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के विभिन्न डिवीजनों और यूनिटों में बोनस वितरण के लिए कुल 314.53 करोड़ रुपये उपलब्ध हुए हैं। इसे राउंड ऑफ कर 315 करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि कंपनीभर में 25,603 पात्र कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। बोनस की गणना में नेट प्रॉफिट, प्रॉफिटेबिलिटी, उत्पादकता और सेफ्टी जैसे प्रमुख प्रदर्शन मानकों को शामिल किया गया है।

नेट प्रॉफिट से मिले 165.53 करोड़

दस्तावेज के अनुसार बोनस फॉर्मूले में नेट प्रॉफिट का योगदान सबसे अधिक है। अपवादात्मक मदों के समायोजन के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,035.24 करोड़ रुपये रहा। इससे बोनस मद में 165.53 करोड़ रुपये निर्धारित हुए।
वहीं, सेलएबल स्टील 16.11 मिलियन टन और प्रॉफिटेबिलिटी 6,852 रुपये प्रति टन सेलएबल स्टील दर्ज की गई, जिससे 44 करोड़ रुपये का बोनस योगदान निर्धारित हुआ।

उत्पादकता का आंकड़ा 674.2 टन क्रूड स्टील प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष रहा, जिसके आधार पर 100 करोड़ रुपये का बोनस निर्धारित हुआ। सेफ्टी पैरामीटर (LTIFR) के आधार पर 5 करोड़ रुपये का योगदान तय किया गया। इन सभी मदों को मिलाकर कुल राशि 314.53 करोड़ रुपये बैठी।

जमशेदपुर में 163.85 करोड़ का वितरण

जमशेदपुर की डिवीजनों, ट्यूब्स सहित, के लिए कुल 163.85 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे। यहां करीब 11,021 कर्मचारी इस बोनस वितरण के दायरे में आएंगे।

दस्तावेज में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक

कर्मचारियों की संख्या (ट्यूब्स सहित): 11,021
कुल बोनस योग्य राशि: 1686.92 करोड़ रुपये
कुल बोनस राशि: 315 करोड़ रुपये
जमशेदपुर प्लस ट्यूब्स के लिए बोनस: 163.85 करोड़ रुपये
औसत बोनस: 1,48,675 रुपये
OS सीरीज में वास्तविक अटेंडेंस पर अधिकतम बोनस: 4,52,512 रुपये
NS सीरीज में वास्तविक अटेंडेंस पर अधिकतम बोनस: 1,28,448 रुपये
NS सीरीज में पूर्ण अटेंडेंस पर न्यूनतम बोनस: 39,016 रुपये

प्रदर्शन के आधार पर तय हुआ बोनस

समझौते में स्पष्ट किया गया है कि वार्षिक बोनस का निर्धारण नेट प्रॉफिट, प्रॉफिटेबिलिटी, उत्पादकता और सुरक्षा प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साथ ही बोनस वितरण पर कुल बोनस योग्य वेतन के 20 प्रतिशत की अधिकतम सीमा लागू रहने की बात कही गई है।

3 सितंबर 2026 के इस बोनस समझौते से टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। विशेष रूप से जमशेदपुर और ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारियों के लिए 163.85 करोड़ रुपये का बोनस महत्वपूर्ण राहत के रूप में सामने आया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान
Next: बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Related Stories

SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.