Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर के बीच दनादन बनाए रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर के बीच दनादन बनाए रिकॉर्ड

07/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Financial-year-2024-25-Bhilai-Steel-Plant-made-records-between-April-and-September
  • अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel plant) ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 अवधि में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र (Production and Techno-Economics) में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी एच1 अवधि में दर्ज 23,13,803 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 23,16,659 टन फिनिष्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें: यूरोकोक ग्लोबल समिट: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस रहीं आस्ट्रिया में मुख्य वक्ता, जानिए क्या कहा…

संयंत्र ने उत्पादन के कई अन्य क्षेत्रों में भी अप्रैल से सितंबर अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। अप्रैल से सितंबर की अवधि में बार एंड रॉड मिल ने 4.81 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज कर वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि अप्रैल से सितंबर में दर्ज 4.63 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (STeel Melting Shop – 3) ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 में कास्ट स्टील का उच्चतम उत्पादन 1.71 मिलियन टन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.69 मिलियन टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News : वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद दुर्ग से चलेगी मेट्रो, नागपुर का सफर होगा आसान

इसमें अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट बिलेट उत्पादन 1.15 मिलियन टन शामिल है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज 1.12 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ट्रेनी को 21200 रुपए और नियमित कर्मचारियों के खाते में आ रहा 26500 SAIL बोनस

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel palnt) ने अप्रैल से सितंबर अवधि में 260 मीटर लंबी रेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.91 लाख टन उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.72 लाख टन से कहीं अधिक है। यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दोनों ने मिलकर कुल प्राइम रेल उत्पादन 5.95 लाख टन दर्ज किया, जो कि किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.94 लाख टन को पार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मुंह पर अंगुली रखकर खामोशी से बोकारो BAKS ने थमाया हड़ताल नोटिस

भारतीय रेलवे (Indian Railway) हेतु 260 मीटर लंबी रेल की कुल लोडिंग 4.89 लाख टन की गई, जो किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए सर्वश्रेष्ठ रही। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज 4.83 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पीछे छोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग में करदाताओं पर बड़ा एक्शन, 7000 टैक्सपेयर्स दायरे में, कटेगा नल कनेक्शन, बंद होगी फैसिलिटीज

गौरतलब है कि रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (Rail and Structural Mill) ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 260 मीटर लंबी रेल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 91,842 टन दर्ज की है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 75,426 टन से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING : मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग आए राष्ट्रीय पदाधिकारी ने दी जानकारी

टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में, अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों द्वारा 137 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन दर दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 114 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सीडीआई दर से कहीं अधिक है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही अवधि में दर्ज 448 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की पिछली सर्वश्रेष्ठ कोक दर की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 434 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BIG NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट में आ रही कोक आवेन बैटरी-7, L&T और जर्मन कंपनी से समझौता
Next: शिवकुमार यादव की बातों को सुनते रह गए कोयला मंत्री, चेयरमैन-सीएमडी भी हैरान

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.