Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Nagarnar Steel Plant: कोक ओवन बैटरी नंबर 2 का अब प्रोडक्शन शुरू, बनेगा कोल से कोक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Nagarnar Steel Plant: कोक ओवन बैटरी नंबर 2 का अब प्रोडक्शन शुरू, बनेगा कोल से कोक

24/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Nagarnar-Steel-Plant-Production-of-coke-oven-battery-number-2-now-starts-Coke-will-be-made-from-coal
  • नगरनार स्टील प्लांट के कोक ओवन कॉम्प्लेक्स की कोक उत्पन्न करने की क्षमता सालाना 1.76 मिलियन टन है।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। नगरनार स्टील प्लांट में सोमवार सुबह खुशी की लहर दौड़ गई, जब डीके मोहंती निदेशक उत्पादन (अतिरिक्त प्रभार निदेशक तकनीकी) एनएमडीसी ने अनुष्ठान पूजा करने के बाद कोक ओवन बैटरी नंबर 2 में कोयला चार्ज कर इसे कमीशन किया।

निर्धारित अवधि बाद कोक ओवन बैटरी इस कोयले को कोकिंग कोल के रूप में डिस्चार्ज करेगी। इसके साथ साथ नए नए कार्यरत बैटरी से उठता काला धुआं भी बंद हो जाएगा।
इस अवसर पर डे मोहंती ने कहा, “अतिआधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस कोक ओवन काम्प्लेक्स आज पूरी तरह कार्यरत हुआ है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ब्लास्ट फर्नेस की कमीशनिंग इस कोक ओवन काम्प्लेक्स की उपज पर निर्भर होती है।”

ये खबर भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में गहरी छाप और Bokaro इस्पात कामगार यूनियन AITUC के संस्थापकों में शामिल एके अहमद की यादों में खोए BSL कर्मी

ज्ञात हो कि कोक ओवन बैटरी नंबर 1 को पिछले साल अक्टूबर के अंत में ही कार्यरत किया गया है। आज की उपलब्धि के साथ नगरनार स्टील प्लांट का कोक ओवन कॉम्प्लेक्स पूरी तरह कार्यात्मक हो गया है और ब्लास्ट फर्नेस की कोकिंग कोक की पूरी आवश्यकता को पूरा करने के लिए तैयार है।

नगरनार स्टील प्लांट के ईडी इंचार्ज के प्रवीण कुमार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये पर्यावरण के अनुकूल बैटरियां बिना विषैला धुआं छोड़े कोकिंग कोल का उत्पादन करेंगी। उन्होंने अपनी टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह टीम की प्रतिबद्धता का सत्यापन है, जो हमें जल्द ही स्टील प्लांट को चालू करने का विश्वास दिलाता है।

ये खबर भी पढ़ें:   Durgapur Steel Plant Day 2023: डीएसपी के अधिकारी-कर्मचारी जुटे वर्कर्स मेमोरियल पर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, ये है इतिहास

गौरतलब है के कोक ओवन में तैयार हुए कोक का उपयोग ब्लास्ट फर्नेस में ईंधन और रेड्रेसर के रूप में किया जाता है, जहां यह आयरन ओर, सिंटर आदि को पिघलाने की प्रक्रिया में विशेष भूमिका निभाता है। नगरनार स्टील प्लांट के कोक ओवन कॉम्प्लेक्स की कोक उत्पन्न करने की क्षमता सालाना 1.76 मिलियन टन है।

इस अवसर पर के प्रवीण कुमार-कार्यकारी निदेशक और प्रभारी नगरनार स्टील प्लांट, रमेश कुमार शेट्टी-मुख्य महाप्रबंधक और मेकॉन के वरिष्ठ अधिकारी और मज़दूर संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह महत्वपूर्ण कदम विदेशी और भारतीय विशेषज्ञों की देखरेख में सभी सुरक्षा और चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ अलर्ट और स्टैंडबाय पर शुरू किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार-झारखंड में गहरी छाप और Bokaro इस्पात कामगार यूनियन AITUC के संस्थापकों में शामिल एके अहमद की यादों में खोए BSL कर्मी
Next: Bokaro Steel plant Accident: कार चालक ने बाइक सवार BSL कर्मी को मारी ठोकर, मौके पर ही लहूलुहान, रांची रेफर

Related Stories

Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
Protest in Rourkela ahead of SAIL Bonus Meeting Anger Erupts Over 39 Months of Arrears See Photo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.