Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS में नहीं है खदान का प्रतिनिधित्व, दायर होने जा रहा परिवाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS में नहीं है खदान का प्रतिनिधित्व, दायर होने जा रहा परिवाद

10/10/2024 1 minute read
SAIL-mine-is-not-represented-in-NJCS-complaint-is-going-to-be-filed
  • झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महासचिव राजेंद्र सिंधिया ने सेल-NJCS कमेटी पर उठाए सवाल।

सूचनाजी न्यूज, झारखंड। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) में खदान कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व की मांग तेज हो गई है। सेल प्रबंधन (SAIL Management) के सामझौता एनजेसीएस के जरिए ही होता है। एनजेसीएस में खदान से प्रतिनिधि न होने से आवाज गूंजने के बजाय दब जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: SECL कर्मचारियों में बंटेंगे बोनस के 3 अरब, 93,750 रुपए एक कोयला कर्मी का हिस्सा

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh) के महासचिव राजेंद्र सिंधिया का कहना है कि सेल-NJCS कमेटी में सिर्फ SAIL के स्टील प्लांट के श्रमिक संगठनों की भरमार है। चाहे वह फुल बॉडी कमेटी हो अथवा सब कमेटी हो। खदान कर्मियों कहीं जगह नहीं। ना खदान कर्मियों की कोई बात सुनी जाती है ना ही समाधान किया जाता है। जबकि खदान इस्पात उद्योग का कैप्टिव खदान है।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने खोला पिटारा, नितिन गडकरी बने साक्षी, पढ़िए डिटेल

उन्होंने कहा कि लाभ और क्षति मे खदान का भी बहुत बड़ा रोल है। क्या सेल प्रबंधन या NJCS के पांच घटक दलों को यह मालूम नहीं। सब मालूम है बस खदान को NJCS मे प्रतिनिधित्व नहीं देना है। प्लांट जो निर्णय दे उसे मानना है। सेल समविधान मे पांच राष्टीय श्रमिक संगठनों सहित मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनो की भी जगह है। पर प्रबंधन और NJCS के घटक दलों ने सिर्फ अपने ही लोगों को जगह दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें: NET, SET और JRF पर कल्याण कॉलेज के रिसर्चर्स की अहम चर्चा, पढ़िए काम की खबर

चुनाव नहीं करा रहे हैं। चुनाव होना चाहिए और सभी को अपना सवाल पूछने का मौका देना चाहिए। अपने समस्या का समाधान करना चाहिए। इस लिए NJCS का पूर्ण गठन जरूरी, जिसमे खदान को भी प्रतिनिधित्व मिले।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh) किरीबुरु यह मुद्दा सेल चेयरमैन और इस्पात मंत्रालय के समक्ष उठा चुकी है। अब परिवाद दायर करने की तैयारी कर रही है। सरकार द्वारा जारी तीन श्रम कानून को जिसमे औरद्योगिक नियोजन स्थाई आदेश अधिनियम, ट्रेड यूनियन एक्ट और औद्योगिक विवाद अधिनियम सेल प्रबंधन और NJCS नहीं मान रही है। कोई भी सरकारी संस्था या प्रतिष्ठान, अथवा उद्योग सरकारी अधिनियम का कैसे उल्लंघन कर श्रमिकों का अहित मे कार्य कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा

राजेंद्र सिंधिया ने कहा-फिर श्रम कानून का देश में क्या जरूरत है? सेल कर्मचारीयों का वेज सेटलमेंट आज तक नहीं हो पाया। आखिर क्यों? सवाल का ना तो NJCS घटक दल या ना ही सेल प्रबंधन जवाब दे रही है। हड़ताल नोटिस दिया गया था। दो महीने के समय लिया गया था। सेल प्रबंधन चुप और NJCS नेता चुप। आज भी मुद्दे के जस के तस हैं। इसलिए NJCS का पूर्ण गठन NJCS संविधान के तहत और जरूरत पड़ी तो NJCS संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

1969, 1979 का एक वक्त था, आज 2024 का एक वक्त है। सेल में कई परिवर्तन हुए है तो NJCS कमेटी में संशोधन क्यों नहीं हो सकता। NJCS संविधान modify होना चाहिए और खदान कर्मियों को भी इसमें जगह मिलना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: मेरे वोट से मेरी पेंशन नहीं, मेरे वोट से तुम्हारी पेंशन क्यों…अब इससे आगे क्या?

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP SMS 3 हादसा, पोस्टमार्टम, नौकरी पर बड़ा अपडेट
Next: छत्तीसगढ़ बिग न्यूज: 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.