Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल के लिए BSL BAKS की सिंटर प्लांट में चौपाल, NJCS नेताओं को सुना रहे मुंह पर भला-बुरा, लगा पोस्टर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल के लिए BSL BAKS की सिंटर प्लांट में चौपाल, NJCS नेताओं को सुना रहे मुंह पर भला-बुरा, लगा पोस्टर

09/10/2024 1 minute read
Chaupal-in-BSL-BAKS-sinter-plant-for-strike-posters-put-up-against-NJCS-leaders
  • प्लांट में एनजेसीएस नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला सामने।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) द्वारा 19 अक्टूबर को बुलाई गई हड़ताल का बीएसएल कर्मचारी खुल कर समर्थन कर रहे हैं। सिंटर प्लांट के सभी अनुभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने सामुहिक संकल्प लिया कि वह पूरे मनोयोग के साथ हड़ताल में भागीदारी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

बीएकेएस का कहना है कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) द्वारा वेज रीविजन (Wage Revision) में की गई धांधली तथा एकतरफा बोनस राशि खाते में डालने के कारण बीएसएल कर्मचारी आंदोलित है। विशाल मशाल जुलुस तथा मौन प्रदर्शन के बाद बीएसएल कर्मचारी (BSL Employee) स्वतः संकल्प ले रहे हैं कि वह हड़ताल करेंगे। अब तो हालत यह है कि बीएसएल कर्मचारी, प्रबंधन तथा एनजेसीएस यूनियनों के विरोध में हाथ से लिखा पोस्टर अपने विभाग में लगा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

साथ ही एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Unions) के स्थानीय नेताओं को मुँह पर भला बुरा सुना रहे है। वेज रीविजन का एमओए नहीं होने, बकाया एरियर राशि रीलिज नहीं करने, यूनियन चुनाव नहीं कराने, बोनस फॉर्मूला को संशोधित नहीं करने, कर्मचारियों के साथ कमेटी/काउंसिल का गठन नहीं करने के कारण भी बीएसएल कर्मचारी आंदोलित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि आखिर हम बीएसएल कर्मचारी क्या करें। सेल प्रबंधन सिर्फ एक वर्ग को ही एसेट मानती है। कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। जबकि सेल का मुनाफा, बिक्री, उत्पादन में सबसे अधिक भूमिका कर्मचारी वर्ग की है, क्योंकि वही ग्राउण्ड पर मौजूद रहते है।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस पर गुस्साए कर्मी बोले-मैनेजमेंट सेल का मालिक नहीं, हाई पेड कामगार, बोनस फॉर्मूला करे खारिज, फिर होगी बातचीत

महासचिव दिलीप कुमार ने कहा कि एनजेसीएस नेताओं की ताकत पता चल गई है। कर्मचारी तो छोड़िए अब ठेका मजदूर भी उनके साथ नहीं है। सेल बीएसएल के पढ़े लिखे कर्मचारी अब इनके झाँसे में नहीं आने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने डायरेक्टर इंचार्ज के सामने खोली पोल, मचा हड़कंप
Next: चेयरमैन उम्मीदवार एके सिंह बोले-वोट फॉर चेंज, SEFI को बचाना है तो बदलें स्वरूप

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.