Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के लिए 10 लाख का दुर्घटना बीमा योजना, 150 रुपए प्रीमियम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के लिए 10 लाख का दुर्घटना बीमा योजना, 150 रुपए प्रीमियम

11/10/2024 1 minute read
Accident-insurance-scheme-of-Rs-10-lakh-for-workers-of-Bokaro-Steel-Plant-premium-Rs-150-
  • ठेकेदारों एवं ठेका श्रमिकों के लिए आवश्यक सूचना।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel plant) के ठेका श्रमिकों के लिए समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (Group Personal Accident Insurance Scheme) (GPAIS) के कार्यान्वयन पर आदेश जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन

बीएसएल में विभिन्न ठेकेदारों के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (GPAIS) लागू की जा रही है। यह वार्षिक बीमा पॉलिसी बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ली गयी है, जो BSL में ठेकेदारों का एक पंजीकृत ट्रस्ट है। इस सम्बन्ध में BSLऔर बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के बीच एक MOU पर हस्ताक्षर हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: झारखंड के रामगढ़ कर्णपुरा कोयला खदान में मिली शेल गैस

योजना का मुख्य विवरण

1. प्रत्येक ठेका श्रमिक जिनका आई.पी. नंबर (IP No.) से बना, बीएसएल में सक्रिय गेट पास है। उनका इस पॉलिसी के अंतर्गत कवरेज लेना अनिवार्य होगा। इस पॉलिसी के अंतर्गत ठेका श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में अधिकतम 10 लाख रुपये का वार्षिक कवरेज प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बिग न्यूज: 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान

2. इसके लिए ठेका श्रमिक को बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट (Bokaro Welfare Trust) की सदस्यता प्राप्त करनी होगी। ट्रस्ट द्वारा निर्धारित वार्षिक सदस्यता शुल्क 150 रुपये है। सदस्यता एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगी।

3. बीमा की वार्षिक प्रीमियम राशि को ठेकेदार एवं ठेका श्रमिक संयुक्त रूप से वहन करेंगे। प्रीमियम राशि में ठेकेदारों और श्रमिकों का हिस्सा शीघ्र ही सूचित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS में नहीं है खदान का प्रतिनिधित्व, दायर होने जा रहा परिवाद

4. शुरुआत में मक्रिय गेट पास वाले ठेका श्रमिकों का प्रीमियम का हिस्सा और ट्रस्ट का वार्षिक सदस्यता शुल्क, संबंधित ठेकेदार द्वारा Form-B के माध्यम से उनके वेतन से काटा जाएगा। परन्तु आगे चलकर, ठेका श्रमिकों का नया गेट पास या गेट पास का नवीनीकरण तभी होगा जब बीमा योजना के अंतर्गत सम्वन्धित ठेकेदार द्वारा उनका कवरेज ले लिया जाएगा। इसके लिए, ठेका श्रमिक सम्बन्धित ठेकेदार के माध्यम से ट्रस्ट का सदस्यता शुल्क और प्रीमियम राशि का हिस्सा जमा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP SMS 3 हादसा, पोस्टमार्टम, नौकरी पर बड़ा अपडेट

5. ठेकेदारों को बी. एस. एल. द्वारा, प्रीमियम के उनके हिस्से की राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह प्रतिपूर्ति तव तक की जायेगी जब तक एन.आई.टी. में ठेकेदार को बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट (Bokaro Welfare Trust) के द्वारा लिए गए बीमा के अंतर्गत अपने ठेका श्रमिक को कवर कराने हेतु उचित क्लॉज़ नहीं डाल दिया जाता है।

6. पॉलिसी अथवा पॉलिसी के अंतर्गत दावे में सम्बन्धित किसी भी समस्या के निराकरण में बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट सहायता प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को इंवेस्टमेंट, मेडिक्लेम, पेंशन का दिया मंत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर ताज़ा खबर, सितंबर का Industrial Production Index 12 नवंबर को होगा जारी
Next: SAIL बोनस पर BSP कर्मी करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन, NJCS यूनियन संग BAKS भी करेगी 28 को हड़ताल, सबने दिया नोटिस

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.