Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन

10/10/2024 1 minute read
Breaking-News-Bhilai-Steel-Plant-engaged-in-changing-the-face-of-ancient-Shiva-temple-Devbaloda-ED-performed-Bhoomi-Pujan
  • करीब 3 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा मंदिर परिसर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) ने केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा के जीर्णोद्धार एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास का बीड़ा उठा लिया है। निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन गुरुवार को हो गया है। बीएसपी के ईडी पीएंडए पवन कुमार इस पूजा में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और BHP के बीच बड़ा समझौता, लो-कार्बन स्टील मेकिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Archaeological Survey of India and Steel Authority of India Limited) के बीच एमओयू साइन होने के बाद अब प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। करीब 3 करोड़ की लागत से मंदिर और मंदिर परिसर को संवारा जाएगा।

राष्ट्रीय संस्कृति निधि के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले केंद्रीय संरक्षित स्मारक प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा के जीर्णोद्धार एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में बीएसपी के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

बीएसपी के डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।

निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (CSR) भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) के फंड से इस मंदिर को संवारा जा रहा है। आदर्श इस्पात ग्राम देवबलोदा के पुरातात्विक प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण 13वीं शताब्दी का है।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

कल्चुरी राजाओं ने कराया था मंदिर का निर्माण

जानकार बताते हैं कि दुर्ग-रायपुर हाइवे से करीब 5 किलोमीटर दूर देवबलोदा गांव में 13वीं शताब्दी में कल्चुरी राजाओं ने शिव के मंदिर का निर्माण कराया था। किवदंती है कि छह मास दिन और छह मास रात में इस मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर का शिखर नहीं है। मंदिर में मंडप एवं गर्भ गृह बनाया गया है। मंदिर के बगल में स्थित कुंड में हमेशा पानी भरा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

मंदिर और मूर्तियों को हो रहा नुकसान

मंदिर का निर्माण बलुआ पत्थरों से किया गया है। इसकी दीवारों पर देवी देवताओं, जनजीवन, युद्ध कला, संस्कृति से संबंधित मूर्तियां उकेरी गई थीं। कई स्थानों पर यह कलाकृतियां टूट गई है। मंदिर के सामने की ओर नंदी की प्रतिमा स्थापित है, इसमें भी दरार आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बगैर समझौते के सेल प्रबंधन ने कर्मचारियों के खाते में जबरन डाला 26500 बोनस, अब होकर रहेगी  हड़ताल

पूर्व सेल चेयरमैन सोमा मंडल कर चुकी है दर्शन

सेल की पूर्व चेयरमैन सोमा मंडल दर्शन के लिए यहां पहुंच चुकी हैं। मंदिर की दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों को देखती रह गई थीं। खंडित होती मूर्तियां एवं कलाकृतियों को देख उन्होंने चिंता जताई थी। भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मंदिर के महत्व से अवगत कराया था।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

कर्ण और अर्जुन युद्ध का दृश्य भी

बताया जा रहा है कि मंदिर की दीवारों में एक स्थान पर कर्ण और अर्जुन युद्ध का दृश्य है। जिसमें अर्जुन के रथ ध्वज पर हनुमान और कर्ण के धनुष पर प्रतिशोध के लिए तत्पर नागराज अश्वसेन बाण रूप में नजर आ रहे हैं। इसी तरह से कुछ दृश्यों में सुअरों व हिरणों के शिकार को दर्शाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस पर गुस्साए कर्मी बोले-मैनेजमेंट सेल का मालिक नहीं, हाई पेड कामगार, बोनस फॉर्मूला करे खारिज, फिर होगी बातचीत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: झारखंड के रामगढ़ कर्णपुरा कोयला खदान में मिली शेल गैस
Next: बोकारो स्टील प्लांट में 15 को भी हड़ताल, राजेंद्र सिंह ने नाम लिए बगैर दिया जवाब…

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.