Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल कर्मचारियों को लाखों का नुकसान, हड़ताल पर ये बातें सामने आई श्रीमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों को लाखों का नुकसान, हड़ताल पर ये बातें सामने आई श्रीमान

25/10/2024 1 minute read
SAIL employees suffer loss worth lakhs, publicity campaign intensified in Bhilai Steel Plant regarding strike

गेटों में पर्चा बांटा जा चुका है। संयंत्र के अंदर एवं बाहर सार्वजनिक स्थानों पर हड़ताल को लेकर पोस्टरिंग की गई है।

  • सेल में अब हड़ताल के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं, प्रचार अंतिम दौर में।
  • भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन ने की घेराबंदी।
  • कर्मचारियों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
  • कर्मचारियों को हो रहे लाखों रुपए के नुकसान पर हो रही बात।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दिल्ली में केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त, सेल प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियनों के बीच सुलह वार्ता विफल हो चुकी है। इधर-भिलाई स्टील प्लांट की यूनियनों ने पूरी ताकत से हड़ताल को सफल करने का दम भर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी दहाड़ रहे विभागों में

28 अक्टूबर को सेल व्यापी हड़ताल का प्रचार अब अंतिम दौर में है। गेटों में पर्चा बांटा जा चुका है। संयंत्र के अंदर एवं बाहर सार्वजनिक स्थानों पर हड़ताल को लेकर पोस्टरिंग की गई है। छोटी-छोटी सभाओं का दौर चल रहा है। कर्मियों से लगातार बातचीत जारी है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में कर्मी हड़ताल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: QCFI Quality Concepts 2024: जायसवाल निको, भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आए ये अवॉर्ड, देश की 172 क्यूसी टीमों का जमावड़ा

संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी विभिन्न विभागों में जाकर कर्मियों से मिले, जहां कर्मियों ने खुद आगे बढ़कर कहा कि हम हड़ताल में जरूर शामिल होंगे। हम यह नहीं देखेंगे कि हमारा साथी हड़ताल में शामिल हो रहा है कि नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें: कृषि व ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी

कर्मी स्वयं से रहेंगे हड़ताल में

यूनियन नेताओं ने बताया कि एक सभा में चर्चा के दौरान कर्मी स्वयं से कहने लगे कि “मैं अक्सर यह देखता था कि मेरा साथी संघर्षों में भाग ले रहे हैं कि नहीं”। यदि वह भाग नहीं लेता था तो मैं भी आंदोलन से कट जाता था। किंतु अब प्रबंधन की मनमानी सारी हदों को पार कर चुकी है। अब यह बात पूरी तरह से समझ आ रही है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में मुझे दूसरों को ना देखते स्वयं इस बात को समझने लगा हूं। इसीलिए कोई हड़ताल में रहे चाहे न रहे। मैं स्वयं से हड़ताल में भागीदारी करूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त को SAIL प्रबंधन ने भेजा जवाब, 25 को बड़ी बैठक, 5 साल के बोनस समझौते पर आई ये बातें

संघर्षों के गर्भ से निकलती है सफलता

संयुक्त यूनियन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब संघर्ष हुए हैं, उसके गर्भ से सफलता प्राप्त हुई है। प्रबंधन कभी भी स्वयं से एक पैसा भी कर्मियों के हक में जारी नहीं करता है, बल्कि किसी भी तरह से कर्मियों को कम से कम पैसा देना चाहता है। इसीलिए कर्मियों को अपने पैसे हक एवं सुविधाओं के लिए संघर्षों में उतरना पड़ता है और जब-जब संघर्ष सफल होते हैं तब तब प्रबंधन को कर्मियों का हक देने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 28 अक्टूबर की हड़ताल भी इसी आर पार के संघर्ष का हिस्सा है, जिसमें स्वयं से सभी को भागीदारी करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL हड़ताल पर बोकारो स्टील प्लांट में यह दावा, 28 को बोलेंगे धावा

संयुक्त यूनियनों ने कहा आर-पार की लड़ाई है 28 अक्टूबर की हड़ताल

यूनियन का कहना है कि प्रबंधन के मनमानी से कर्मियों के सब्र का बांध टूट चुका है। जब जब दिल्ली में बैठकें होती हैं, यूनियनों एवं कर्मियों को यह आशा बनती है कि प्रबंधन कर्मियों के पक्ष में कोई बेहतर प्रस्ताव पेश करेगा अथवा यूनियनों द्वारा रखे गए ठोस मांगों पर सकारात्मक दिशा में पहल करेगा। किंतु मौजूदा सेल प्रबंधन (SAIL Management) का रवैया पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है, जिसके कारण ना केवल संयंत्र के कर्मचारी परेशान हैं, बल्कि कर्मियों से सीधे काम लेने वाली स्थानीय प्रबंधन भी परेशान है। इसीलिए संयुक्त यूनियनों ने कर्मियों से अपील किया है कि 28 अक्टूबर की हड़ताल आर पार की लड़ाई है, जिसे सभी मिलकर मजबूती से लड़ना है।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Life Certificate: पेंशन जारी रखने 1 से 30 नवंबर पर जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल प्रबंधन बोनस पर रिव्यू को तैयार, एरियर नहीं देगा, वार्ता विफल, 28 को हड़ताल
Next: Bhilai Steel Plant: पव्वा चढ़ते ही कर्मचारी ने बीच सड़क पर सबको खूब छकाया, 2 एम्बुलेंस पहुंची अस्पताल ले जाने…

Related Stories

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.