Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत में ट्रांसजेंडरों की आबादी, कल्याण और कौशल विकास प्रशिक्षण पर मोदी सरकार की ये रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

भारत में ट्रांसजेंडरों की आबादी, कल्याण और कौशल विकास प्रशिक्षण पर मोदी सरकार की ये रिपोर्ट

17/12/2024 1 minute read
This report of Modi government on the population, welfare and skill development training of transgenders in India

गरिमा गृहों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आश्रय गृहों के माध्यम से 990 निराश्रित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का पुनर्वास किया गया है।

  • वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, ‘अन्य’ की कुल जनसंख्या 4.87 लाख है।
  • 725 व्यक्तियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ट्रांसजेंडरों का कल्याण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार क्या कर रही है। इस पर लोकसभा में सवाल पूछा गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने विस्तार से जानकारी साझा की।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, ‘अन्य’ की कुल जनसंख्या 4.87 लाख है। ‘अन्य’ की श्रेणी में न केवल ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल होंगे, बल्कि कोई भी व्यक्ति जो ‘अन्य’ की श्रेणी के तहत सेक्स रिकॉर्ड करने की इच्छा रखता है, शामिल किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ‘ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए व्यापक पुनर्वास हेतु केंद्रीय क्षेत्र योजना’ नामक उप-योजना के साथ आजीविका और उद्यम के लिए सीमांत व्यक्तियों के लिए समर्थन (स्माइल) योजना लागू कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

यह योजना पुनर्वास, चिकित्सा सुविधाओं के प्रावधान, परामर्श, कौशल विकास, आर्थिक संबंधों आदि पर व्यापक रूप से ध्यान देने के साथ कई व्यापक उपायों को शामिल करती है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान, गरिमा गृहों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए आश्रय गृहों के माध्यम से 990 निराश्रित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का पुनर्वास किया गया है और 725 व्यक्तियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से 24,015 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। 19 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड स्थापित किए गए हैं। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ट्रांसजेंडर संरक्षण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ अपराधों के मामलों की निगरानी करने और ऐसे अपराधों का समय पर पंजीकरण, जांच और अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक के तहत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 12 ट्रांसजेंडर संरक्षण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

यह विभाग अपने स्वायत्त निकाय राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) के माध्यम से पुलिस कर्मियों के लिए नियमित जागरूकता सृजन और संवेदीकरण सत्र उपलब्ध कराता है। कुल 85 जागरूकता, क्षमता निर्माण और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और 4,269 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अकादमियों/पुलिस कॉलेजों/एजेंसियों आदि के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

विभाग ने 15 राज्यों अर्थात आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल (2) और महाराष्ट्र (3) में निराश्रित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए 18 गरिमा गृह, आश्रय गृह स्थापित किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कला मंदिर में छत्तीसगढ़ के गायकों ने गीतों से शमां बांधी

गरिमा गृह का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भोजन, चिकित्सा देखभाल और मनोरंजन सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ आश्रय प्रदान करना है। इसके अलावा, यह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के क्षमता निर्माण/कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान करेगा।

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम और विभाग द्वारा किए जा रहे प्रमुख कल्याणकारी कार्य और उनके परिणाम अनुलग्नक में दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी उतरे बैडमिंटन कोर्ट पर, महिलाओं का दबदबा, पढ़िए रिजल्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employee News: श्रम और रोजगार मंत्रालय का ई-श्रम पोर्टल और UAN नंबर पर सदन में ये जवाब
Next: हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की सुविधा वापस लेने पर भड़की संयुक्त यूनियन, सेफ्टी-क्वालिटी सर्किल से काटे गए कर्मियों का नाम जोड़े प्रबंधन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.