
- केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है विधायक देवेंद्र यादव
- अराजकता अपने चरम पर है। सरकार भ्रष्ट है, महतारी वंदन के नाम से सनी लियोन को पैसा दे रही है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष दीपक बैज ने जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) से मुलाकात की एवं हाल-चाल जाना। बैज ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। जल्द ही विधायक देवेंद्र यादव हमारे बीच होंगे।
1 साल में पूरी तरह फैल है साय सरकार
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार पूरी तरह फेल है। बलौदा बाजार हिंसा इंटेलिजेंस फेल्यर के कारण हुआ है। सरकार सतनामी समाज के युवाओं को प्रताड़ित करने के लिए जेल में बंद करके रख रही है और आज तक गिरफ्तार कर रही है। हम डरने वाले नहीं है।
लगातार समाज की साथ खड़े हैं और विधायक देवेंद्र यादव मजबूत है और मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। एक साल में वह कुछ कर ही नहीं पाई है। अराजकता अपने चरम पर है। सरकार भ्रष्ट है, महतारी वंदन के नाम से सनी लियोन को पैसा दे रही है।