Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

21/12/2024 1 minute read
EPFO Fraud Cricketer Robin Uthappa's company deducted Rs 23 lakh from employees' salary, did not deposit it in PF account, arrest warrant issued
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दुबई में हैं। बैंगलुरु से एक साल पहले दुबई में शिफ्ट हो चुके हैं।

सूचनाजी न्यूज, बैंगलुरु। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) के शिंकेज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा फंस गए हैं। पूर्व क्रिकेटर और सेंटॉरस लाइफ स्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड (Centaurus Lifestyle Brands Pvt Ltd) के निदेशक रॉबिन उथप्पा पर फ्रॉर्ड का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: देश भर में 97 नए ईएसआई अस्पतालों को पिछले 10 वर्षों में मंजूरी, बढ़ी ये सुविधाएं

कर्मचारियों का अंशदान काटने के बावजूद उसे ईपीएफओ (EPFO) में जमा नहीं किया गया है, जिसको आधार बनाकर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। इसको लेकर हड़कंप मच गया है। पुलिस भी रॉबिन उथप्पा की खोजबीन में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Employee News: श्रम और रोजगार मंत्रालय का ई-श्रम पोर्टल और UAN नंबर पर सदन में ये जवाब    

बताया जा रहा है कि फिलहाल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दुबई में हैं। बैंगलुरु से एक साल पहले दुबई में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं से कंपनी का कामकाज देख रहे हैं। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर छानबीन की गई। पुलिस की तरफ से इसकी जानकारी ईपीएफओ (EPFO) के अधिकारियों को दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Pension Day: एनपीएस खत्म कर सभी को मिले ओपीएस

जानकार बता रहे हैं कि भविष्य निधि (पीएफ) धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है। फर्म कथित तौर पर कर्मचारियों के वेतन से काटे गए 23 लाख रुपये उनके पीएफ खातों में जमा करने में विफल रही।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: भिलाई में बीएमएस की कार्यशाला, CBT ट्रस्टी और EPFO अधिकारी देंगे सवालों का जवाब, आप भी आइए

क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त पूर्वी बेंगलुरु की ओर से रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को तामील करने का निर्देश दिया गया। दूसरी ओर यह भी दावा किया जा रहा है कि रॉबिन उथप्पा के खिलाफ थाना में कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। ईपीएफओ की ओर से पुलिस को एक शिकायती पत्र मिला था, जिसमें एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension Big News: 31 जनवरी 2025 तक EPFO ने दिया अंतिम मौका, वरना नहीं मिलेगी 40 हजार तक उच्च पेंशन

उथप्पा पहले पुलकेशीनगर में व्हीलर रोड पर एक अपार्टमेंट में रहते थे। बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण श्रमिकों के पीएफ खातों का निपटान करने में ईपीएफओ असमर्थ है। इसके मद्देनजर रॉबिन उथप्पा पर दबाव डाला जा रहा है। 27 दिसंबर को या उससे पहले उपस्थित होने के लिए पत्र जारी हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगियों का दर्द बढ़ा रहा CBT और EPFO, पढ़िए पेंशनर्स क्या बोले

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP SC-ST एसोसिएशन ने उदय महाविद्यालय से छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान, CGM, GM ने ये कहा…
Next: SAIL NEWS: नेहरू अवार्ड से BSP के 570 कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित, मिलेगा 8 हजार तक

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.