Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • QCFI NEWS: डीके श्रीवास्तव के लीडरशिप में बना दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिकी संस्था ने लगाई मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

QCFI NEWS: डीके श्रीवास्तव के लीडरशिप में बना दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिकी संस्था ने लगाई मुहर

03/01/2025 (Last updated: 03/01/2025) 1 minute read
QCFI NEWS: Made two world records under the leadership of DK Srivastava, approved by American organization

ग्वालियर में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट कार्यक्रम में 12117 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दी।

  • अमेरिकी संस्था ने कड़े जांच परख के बाद जारी किया वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र।
  • डीके श्रीवास्तव ने 5एस के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ़ इंडिया (Quality Circle Forum of India) (क्यूसीएफआई) पूरे देश में अपने क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स कन्वेंशन (Quality Concepts Convention) तथा विभिन्न क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स के प्रशिक्षण के लिए जानी जाती है। क्यूसीएफआई पूरे देश में फैले अपने 35 चैप्टर्स के माध्यम से विभिन्न कन्वेंशन व प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरंतर आयोजन करती आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

क्यूसीएफआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस वर्ष दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हेतु अमेरिकी संस्था “वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन”को आवेदन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

इसके तहत अमेरिका से पधारे “वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन” के प्रतिनिधि श्री क्रिस्टोफर टी क्राफ्ट ने नेशनल कन्वेंशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के संख्या तथा क्यूसीएफआई द्वारा 1 वर्ष में दिए गए कुल प्रशिक्षण अवधि की गहन जांच की। तत्पश्चात क्रिस्टोफर ने इन दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

सर्वाधिक भागीदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ग्वालियर के आईआईआईटीएम में आयोजित “नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स” के किसी भी नेशनल कन्वेंशन में सबसे बड़ी भागीदारी का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके तहत क्यूसीएफआई द्वारा ग्वालियर में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट कार्यक्रम में 12117 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दी,जो एक ही छत के नीचे सर्वाधिक भागीदारी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

सर्वाधिक प्रशिक्षण दिवस का विश्व कीर्तिमान

इसी प्रकार क्यूसीएफआई द्वारा 1 वर्ष में सर्वाधिक प्रशिक्षण दिवस 5204 दिनों का एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में भी कामयाबी हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

क्यूसीएफआई को इन दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र व मेडल ग्वालियर के आईआईआईटीएम के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के प्रतिनिधि श्री क्रिस्टोफर टी क्राफ्ट द्वारा क्यूसीएफआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री डी के श्रीवास्तव तथा क्यूसीएफआई के प्रेसिडेंट श्री अविनाश मिश्रा को प्रदान किया। इस अवसर पर क्यूसीएफआई के वाइस प्रेसिडेंट श्री जी पी सिंह सहित अन्य निदेशकगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका

इन दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में ईडी (क्यूसीएफआई) डीके श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विदित हो की डीके श्रीवास्तव ने अब तक देश के प्रतिष्ठित 1000 से अधिक संस्थाओं के लगभग 2 लाख से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों को प्रशिक्षित कर क्वालिटी के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: 4 जनवरी तक साढ़े 3 घंटे बिजली कटौती, आया शेड्यूल

डीके श्रीवास्तव ने 5एस के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके इस योगदान के चलते ही देश में क्वालिटी गुरु के रूप में उन्होंने अपनी एक अलग छवि बनाई है। डीके श्रीवास्तव के कार्यकाल तथा नेतृत्व मे सर्वाधिक भागीदारी तथा सर्वाधिक प्रशिक्षण दिवस मे समग्र वृद्धि करने में सफलता पाई है।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित क्यूसीएफआई के वाइस प्रेसिडेंट जीपी सिंह सहित भिलाई चैप्टर के कोषाध्यक्ष वीके चौधरी, प्रशिक्षण प्रभारी सुनील त्रिवेदी, पीआरओ सत्यवान नायक तथा अन्य सदस्यगण भी इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साक्षी बने।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC का पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन, अनुसंधान, विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट संचार में मिले 6 पुरस्कार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी बोरिया गेट और सुपेला संडे बाजार पर ध्यान दीजिए साहब…
Next: Big Breaking News: जेपी सीमेंट ने नहीं जमा किया 7 करोड़ 82 लाख संपत्तिकर, कुर्की वारंट जारी

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.