Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हड़ताल: आर्थिक लाभ के साथ प्रमोशन चाहिए, वरना बहुत बुरा होगा, संयुक्त यूनियन तिलमिलाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हड़ताल: आर्थिक लाभ के साथ प्रमोशन चाहिए, वरना बहुत बुरा होगा, संयुक्त यूनियन तिलमिलाया

25/01/2025 1 minute read
SAIL strike: Promotion should be done along with financial benefits, otherwise it will be very bad, joint union irked

डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता और चीफ लेबर कमिशनर सेंट्रल को कॉपी दी गई है। वेतन समझौता के लंबित मुद्दों पर हड़ताल हुई थी।

  • हड़ताल का गुस्सा कर्मचारियों का प्रमोशन रोक कर उतारा बंद करे प्रबंधन।
  • संयुक्त ट्रेड यूनियन उग्र कदम उठाने हेतु बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर 2024 को सेल व्यापी हड़ताल में शामिल बीएसपी कर्मियों का प्रमोशन रोकने का मामला तूल पकड़ रहा है। प्रमोशन से रोकने के खिलाफ लगातार प्रबंधन पर दबाव डाला जा रहा है। ईडी वर्क्स से मुलाकात का समय नहीं मिला। अब संयुक्त यूनियन ने बीएसपी के ईडी एचआर पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता और चीफ लेबर कमिशनर सेंट्रल को कॉपी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

28 अक्टूबर 2024 को पूरे सेल में वेतन समझौता के लंबित मुद्दों के लिए एनजेसीएस में शामिल सभी यूनियनों द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र यूनिट में भी एनजेसीएस एवं स्थानीय यूनियनों ने मिलकर हड़ताल का आह्वान किया था।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी (BSP Employee) भी इस हड़ताल में शामिल हुए। 28 अक्टूबर 2024 के हडताल के पश्चात्त भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करते हुए हडताल में शामिल कर्मचारियों का नाम, सेफ्टी सर्कल, क्वालिटी सर्कल एवं नेहरू अवार्ड से हटा दिया गया, जिसके विरोध में संयुक्त यूनियन द्वारा एक पत्र आपको 17-12-2024 को महाप्रबंधक (एच आर आईआर) के माध्यम से दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

दिसबर 2024 की डीपीसी में 28 अक्टूबर 2024 की वैधानिक हड़ताल में शामिल कई कर्मचारियों को प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के तहत प्रमोशन, अपग्रेडेशन से वंचित कर दिया गया है। इस सबंध में संयुक्त ट्रेड यूनियन प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन अभी तक चर्चा के लिए समय नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

प्रमोशन रोकने की कार्रवाई को आई.डी. एक्ट 1947 के 5th शेडयूल के सेक्शन 2(ra) /4 के अनुसार Unfair Labour Practice माना गया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन माँग करता है कि जिन कर्मचारियों का प्रमोशन/अपग्रेडेशन रोका गया है, उन्हें दिसंबर 2024 डी.पी.सी. के अनुसार आर्थिक लाभ देते हुए जल्द प्रमोशन दिया जाए। अन्यथा संयुक्त ट्रेड यूनियन उग्र कदम उठाने हेतु बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

इस दौरान संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह, बीएमएस से वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप पाल, वेंकट रमैया, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, एस रवि, राजकुमार, एटक से विनोद कुमार सोनी, विनय कुमार मिश्रा, सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, विजय जांगड़े, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्रा, आदित्य माथुर, एक्टू से जेएल कुर्रे, लोईमू से सुरेंद्र मोहंती, डीके सोनी, बीबी सिंह, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में बिजली कटौती का आया शेड्यूल
Next: कुंभ मेला: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन के बजाय चलेगी प्रयागराज छिवकी से

Related Stories

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.