Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात मंत्री, राज्य मंत्री से बोकारो स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों की सीधी मांग, पढ़िए फेहरिस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात मंत्री, राज्य मंत्री से बोकारो स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों की सीधी मांग, पढ़िए फेहरिस्त

27/01/2025 1 minute read
Direct demand of SC-ST employees of Bokaro Steel Plant from Steel Minister, Minister of State, read the list

निजी विद्यालयों में बीएसएल इम्पलाइज के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर 50% सीट सुनिश्चित किया जाए।

  • सभी विभाग में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाए

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी (Union Steel Minister HD Kumaraswamy) सेल से एससी-एसटी इम्पलाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट (SC-ST Employees Federation Bokaro Unit) का प्रतिनिधि एमके अभिमन्यु के नेतृत्व में मिला। इस्पात मंत्री के समक्ष विस्तार पूर्वक कई मांगे रखी गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

बीएसएल की जमीन पर बने सभी निजी विद्यालयों में बीएसएल इम्पलाइज के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर 50% सीट सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बीएसएल में कार्यरत एससी एसटी के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाए या रांची में जिस तरह डीपीएस सेल इम्पलाइज के बच्चों को सुविधा मुहैया कराती है, वैसी व्यवस्था की जाए‌।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

सेल बीएसएल में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारीयों की मृत्यु कहीं भी होती है, तो उनके आश्रित को तत्काल नियोजन दिया जाए। पुराने नियम को समाप्त किया जाए। भारत सरकार के द्वारा एमएसएमई के माध्यम से एससी, एसटी को ठेकेदारी में चार प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन सेल प्रबंधन के द्वारा अनदेखी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू

आयेदिन सभी विभाग में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाए और ज्यादातर ठेकेदारी में काम करने वाले एससी-एसटी कैटेगरी के होते हैं, एससी एसटी वर्ग के लोगों को सुपरवाइजर में भी रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

एससी-एसटी अधिकारियों को कुछ अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर खराब ग्रेड दिया जाता है। जिसके कारण उनका प्रमोशन बाधित होता है। कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जिनका प्रमोशन के साथ तबादला भी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

इस पर रोक लगाया जाए और समय सीमा के अंदर प्रमोशन दिया जाए। बीएसएल में एससी एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को विदेश ट्रेनिंग में भेजा जाए। साथ ही बीएसएल प्रबंधन द्वारा किसी भी तरह का सेफ्टी से संबंधित मीटिंग या ट्रेनिंग बोकारो या बोकारो से बाहर होता है तो जिस तरह यूनियन के प्रतिनिधि को भेजा जाता है, फेडरेशन के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

डॉक्टर अंबेडकर कम्युनिटी हॉल आवंटित किया जाए, क्योंकि फेडरेशन की बैठक, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सांस्कृतिक या अन्य तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्य करने में असुविधा उत्पन्न होती है। यह मांग वर्षों से लंबित है। इसलिए बंद पड़े चिकित्सा अस्पताल या विद्यालय में से किसी एक को सेल एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट को आवंटित किया जाए। इसके लिए दिशा निर्देश दिया जाए, क्योंकि सेल प्रबंधन के द्वारा इस विषय में कई बार बात हो चुकी है, जबकि जमीन, विद्यालय, आवास, मैरिज हॉल, दुकान, पेट्रोल पंप, होटल के नाम पर कई लोगों को आवंटित किया गया है। मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार, महेश पासवान, इंदल पासवान, सुरेश पासवान, सुनील कुमार मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: टीबी के खिलाफ बड़ी जंग, भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल ने संभाला मोर्चा
Next: RINL का SAIL में न हो विलय, इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से बोकारो आफिसर्स एसोसिशन ने मांगा बकाया भत्ता और ये

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.