Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टीबी के खिलाफ बड़ी जंग, भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल ने संभाला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

टीबी के खिलाफ बड़ी जंग, भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल ने संभाला मोर्चा

27/01/2025 1 minute read
Big war against TB, public awareness campaign of Sector 9 Hospital of Bhilai Steel Plant

राष्ट्रव्यापी “टीबी उन्मूलन” अभियान के साथ एकजुटता दिखाते हुए सिविक सेंटर क्षेत्र में टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन रैली का आयोजन किया।

  • जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र चला रहा है टीबी उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत, राष्ट्रव्यापी “टीबी उन्मूलन” अभियान के साथ एकजुटता दिखाते हुए सिविक सेंटर क्षेत्र में टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन रैली का आयोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

यह कार्यक्रम कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम रविन्द्रनाथ के मुख्य आतिथ्य और दुर्ग जिले के जिला टीबी अधिकारी (डीटीओ) डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में बीएसपी बिरादरी निरंतर प्रयासरत है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में अधिक जागरूकता पैदा करना, टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित इस टीबी उन्मूलन अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत टीबी के मामलों का शीघ्र पता लगाना, निदान में देरी को कम करना, उपचार के परिणामों को सुधारना और रोगी को सहायता प्रदान करना शामिल है। इस अभियान के तहत, मितानिन और टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर टीबी के मरीजों का पता लगाया जा रहा है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

बीएसपी के पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में टीबी मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। बीएसपी के सीएसआर विभाग के साथ मिलकर संयंत्र और परिधि क्षेत्रों में टीबी के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

जेएलएन अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए चेस्ट और टीबी ओपीडी में डॉट सेंटर स्थापित किया गया है, जहां मरीजों की बलगम जांच के लिए एक विशेष लैब स्थापित की गई है। यह सुविधा नि:शुल्क है और मरीजों को दवाइयों का वितरण भी नि:शुल्क किया जा रहा है। बीएसपी अपने नियमित कर्मचारियों को नि:शुल्क टीबी संबंधित परामर्श भी प्रदान कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान आयोजित की जा रही हैं, साथ ही संयंत्र में टीबी पर स्वास्थ्य संबंधित वार्ताएँ दी जा रही हैं ताकि लोगों को टीबी के बारे में सही जानकारी मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

इसके अतिरिक्त, निक्षय मित्र के रूप में कार्यरत, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के डीओटी केंद्र (डॉट सेंटर) में पंजीकृत टीबी रोगियों को पोषण सम्बंधी सहायता प्रदान कर रहा है तथा टीबी मरीजों को हर महीने “निक्षय पोषण” के तहत (सप्लीमेंट फ़ूड पैकेट्स) पौष्टिक भोजन के पैकेट भी दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

जेएलएन अस्पताल की पूरी टीम ने इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और बीएसपी के निरंतर प्रयासों से टीबी उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

सिविक सेंटर क्षेत्र में 23 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ एम रविन्द्रनाथ ने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, डॉ. एस मुख़र्जी और अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: महिला अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का खास मंत्र

डॉ. रविन्द्रनाथ ने समुदाय से टीबी उन्मूलन में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि इस रोग की चुनौतियों को मात देने में जागरूकता और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। डीटीओ डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने टीबी उन्मूलन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुजुर्गों की देखभाल और कुष्ठ रोग के मामलों की पहचान के महत्व पर भी चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहा प्राइवेट हाथों में, SAIL चेयरमैन, डीपी ये बोल गए, ये है शीजू एंथोनी की डिमांड

प्रारंभ में, डॉ. सोनाली त्रिवेदी ने टीबी उन्मूलन के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवायें विभाग द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। टीबी उन्मूलन अभियान के संदेशों को प्रदर्शित करने वाले बैनरों के साथ एक ‘कैंपेन व्हीकल’ (संदेश वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: WCL के Director Technical, Project, Planning का चार्ज लिया आनंदजी प्रसाद ने

इस वाहन में हिंदी और छत्तीसगढ़ी में शैक्षिक ऑडियो संदेश दिए गए, जो टीबी के लक्षणों, उपचार और निवारक उपायों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं। साथ ही भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस बीमारी के इलाज के लिए दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

टीबी के लक्षणों, उपचार और निवारक उपायों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए सूचनात्मक पोस्टर और बैनर दिखाए गए। इसी क्रम में नर्सिंग छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें टीबी के समय पर निदान और उपचार के पालन के महत्व को समझाया गया। इस जागरूकता रैली और कार्यक्रम में छात्रों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम रविन्द्रनाथ के मार्गदर्शन और श्वसन चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली के नेतृत्व में श्वसन चिकित्सा विभाग टीबी के मामलों की पहचान और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है। जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई द्वारा टीबी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को शिक्षित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ का उच्च पेंशन पर बड़ा जवाब, पढ़िए गणना-ब्याज पर क्या कहा

कार्यक्रम में वरिष्ठ परामर्शदाता (श्वसन चिकित्सा विभाग) डॉ. रौनक दास ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। साथ ही डॉक्टर उदय, डॉ. अनिरुद्ध मेने, डॉ. सुदीप्तो दासगुप्ता, डॉ. अतुल, शैला अब्राहम, लता मिश्रा, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवायें विभाग के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: 2025 में 154 अफसरों का रिटायरमेंट, ईडी वर्क्स अंजनी कुमार समेत 17 अफसरों को विदाई देगा BSP OA
Next: इस्पात मंत्री, राज्य मंत्री से बोकारो स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों की सीधी मांग, पढ़िए फेहरिस्त

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.