Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: अफसरों को मिला बकाया एरियर, दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने ED वर्क्स कार्यालय घेरा, DIC अनिर्बान दासगुप्ता को धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: अफसरों को मिला बकाया एरियर, दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने ED वर्क्स कार्यालय घेरा, DIC अनिर्बान दासगुप्ता को धमकी

31/01/2025 1 minute read
SAIL NEWS: Officers received outstanding arrears, Durgapur Steel Plant employees surrounded ED Works office, threatened DIC Anirban Dasgupta

इंटक के ज्वाइंट सेक्रेटरी रजत दीक्षित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए ईडी वर्क्स कार्यालय पहुंचा।

  • एनजेसीएस समझौते को अंतिम रूप देना और 39 महीने के बकाए का भुगतान किया जाए।
  • एचआरए, दुर्गम क्षेत्र भत्ता, खान भत्ता और अन्य सहित विभिन्न भत्तों में संशोधन किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल के करीब 15 हजार अधिकारियों को बकाया पर्क्स का एरियर दे दिया गया है। इसकी खबर आते ही दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel plant) के कर्मचारी भड़क गए। सेल कर्मियों के बकाया एरियर पर अब तक कोई फैसला नहीं होने से गुस्सा और बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

इंटक के बैनर तले कर्मचारियों ने ईडी वर्क्स के कार्यालय का शुक्रवार को घेराव किया। साथ ही धमकी दी गई कि जिस दिन कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता भिलाई से डीएसपी आएंगे, उसी दिन उनका घेराव किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

इंटक के ज्वाइंट सेक्रेटरी रजत दीक्षित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए ईडी वर्क्स कार्यालय पहुंचा। यहां ईडी वर्क्स जे रामाकृष्ण खुद दफ्तर से बाहर आए और ज्ञापन लिया। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी अपने लंबित मांगों को लेकर हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) के बैनर तले एकत्रित हुए है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

प्रदर्शन करने वालों में रजत दीक्षित, परेश कर्मकार, शांतनु भट्टाचार्जी, राणा सरकार, उत्पल डे, रॉबिन गांगुली, अविजित सिन्हा, समीर रॉय, असीम मोसन, शुभ्रा कांति चटर्जी, दीपांकर दुबे आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

जानिए कर्मचारियों की मांग

1. एनजेसीएस समझौते को अंतिम रूप देना और 39 महीने के बकाए का भुगतान।
2. एचआरए, दुर्गम क्षेत्र भत्ता, खान भत्ता और अन्य सहित विभिन्न भत्तों में संशोधन। विशेष रूप से एसीटीटी, ओसीटीटी के लिए रात्रि पाली भत्ता 90 रुपये के बजाय तत्काल प्रभाव से 180 रुपये किया जाना चाहिए।
3. सेल और आरआईएनएल के ठेकेदार श्रमिकों के वेतन में संशोधन।
4. सभी श्रमिकों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि।
5. ग्रेच्युटी सीलिंग पर एकतरफा निर्णय वापस लें जो अवैध है और समझौते और सेवा शर्तों का एकतरफा उल्लंघन है।
6. आरआईएनएल की 100% बिक्री/विनिवेश पर रोक, आरआईएनएल का सेल में विलय।
7. 17 साल पुरानी प्रोत्साहन योजना (आरआईएस-07) में संशोधन।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

8. उत्पादन और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न विभागों में आवश्यक संख्या में जनशक्ति की नियुक्ति।
9. फ्लेक्सी टाइमिंग और विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जल्द से जल्द बैठक बुलाई जाए।
10. 01/01/2012 से श्रमिकों के लिए पेंशन फंड में 9% की दर से योगदान की मांग करते हैं, न कि नवंबर 2021 से
11. सेल के श्रमिकों के पुनर्नामांकन के मुद्दे को हल करें। प्रबंधन और यूनियनों के बीच आपसी संवाद और श्रमिकों के सम्मानजनक और स्वीकार्य पदनामों के माध्यम से।
12. “रक्तहीन स्टील” की पुष्टि करने के लिए संयंत्र में सुरक्षा प्रथाओं की बेहतर और प्रभावी तरीके से निगरानी की जानी चाहिए। इसके लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखे जाने चाहिए, खास तौर पर युवा कर्मचारियों के लिए, चाहे वे नियमित हों या ठेकेदार कर्मचारी।
13. पूरे टाउनशिप क्षेत्र में सभी सड़कें सबसे खराब स्थिति में हैं। सुरक्षा कारणों से सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल हड़ताल के लपेटे में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स का एस-5 से एस-6 का प्रमोशन भी अटका, कॅरियर ग्रोथ पर झटका
Next: Employee News: भविष्य निधि खाता, रिफंड और पासपोर्ट सत्यापन की ये कहानी शिकायत-रिजल्ट का बेहतरीन सबूत

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.