Suchnaji

राउरकेला स्टील प्लांट के खाते में आया उत्कृष्टता पुरस्कार 2024

राउरकेला स्टील प्लांट के खाते में आया उत्कृष्टता पुरस्कार 2024
  • ओडिशा के उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संपद चंद्र स्वाईं ने पुरस्कार प्रदान किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL Rourkela Steel Plant) ने सामुदायिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसोचैम ओडिशा राज्य विकास परिषद (ASSOCHAM Odisha State Development Council) द्वारा प्रस्तुत प्रतिष्ठित ओडिशा सीएसआर और सततता उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 (Excellence Award 2024) जीता है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

26 जुलाई 2024  को भुवनेश्वर में आयोजित एक शानदार पुरस्कार समारोह में, ओडिशा सरकार के उद्योग, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संपद चंद्र स्वाईं ने पुरस्कार प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG News: मोदी सरकार के ये मंत्रीजी कल DURG में, बुद्धिजीवियों से होगी इस पर खास बात…

आरएसपी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन एवं सीएसआर), पीके स्वाईं और महाप्रबंधक (सीएसआर) मुनमुन मित्रा ने पुरस्कार ग्रहण किया। एसोसिएट डीन (एनआईटी-राउरकेला) रामचंद्र प्रधान और इंस्ट्रक्टर (एन.आई.टी.-राउरकेला) गोकुल मिंज भी इस मौके पर मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking: PCC चीफ BJP के 10 सांसदों के संपर्क में, जानें क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि, ओडिशा सीएसआर और सततता उत्कृष्टता पुरस्कार निगमित (Award of Excellence Corporate) दायित्व और सततता के प्रति व्यवसायों के अनुकरणीय योगदान को सम्मानित करता है। आरएसपी को यह पुरस्कार आरएसपी के सीएसआर विभाग और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अपने अनूठे सतत जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दिया गया है। इस कार्यक्रम से पर्श्वांचल ग्रामों और पुनर्वास कॉलोनियों की कई महिला किसान लाभान्वित हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Good News: 120 कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति, भरत मुनि की नायिकाओं का होगा मंचन

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117