Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी तपन कुमार चक्रबर्ती ने की बॉलीवुड में नए गीत की रिकॉर्डिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारी तपन कुमार चक्रबर्ती ने की बॉलीवुड में नए गीत की रिकॉर्डिंग

05/02/2025 1 minute read
BSP employee Tapan Kumar Chakraborty recorded new songs in Bollywood

बीएसपी में कार्यरत रहते हुए, संगीत के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है, और वे भारतीय संगीत जगत के एक प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में उभरे हैं।

  • गीत अब विभिन्न ऑडियो प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, और इसका वीडियो फॉर्मेट होली तक रिलीज होने की संभावना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में विगत 34 वर्षों से अपनी सेवा देने वाले तपन कुमार चक्रबर्ती इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग में कार्यरत हैं, जो एक प्रतिष्ठित, अनुभवी कलाकार और पार्श्व गायक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ वे संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और अपनी आवाज़ से दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बना चुके हैं। तपन ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने शहर भिलाई, बल्कि पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है। वे विभिन्न शहरों में अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं का दिल जीत चुके हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

तपन कुमार ने हिंदी, बांग्ला और अन्य भाषाओँ में गायन किया है। इसके साथ ही, वे कई संगीत प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भी भूमिका निभा चुके हैं। उनके संगीत सफर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ जुड़ी हुई हैं, जो उनकी कला और संगीत के प्रति प्रेम को दर्शाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

बीएसपी में कार्यरत रहते हुए, संगीत के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें व्यापक पहचान दिलाई है, और वे भारतीय संगीत जगत के एक प्रतिष्ठित कलाकार के रूप में उभरे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध गायक तपन कुमार चक्रबर्ती ने हाल ही में मुंबई में एक म्यूजिक एल्बम ‘जोगिया’ में बतौर पार्श्व गायक अपना गीत रिकॉर्ड किया है। इस एल्बम में तपन के साथ बॉलीवुड की गायिका पामेला जैन ने भी अपनी आवाज़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

यह एक कर्णप्रिय गीत है जिसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल गीतकार शहाबुद्दीन अलवी ने लिखे हैं। यह गीत अब विभिन्न ऑडियो प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है, और इसका वीडियो फॉर्मेट होली तक रिलीज होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स

इसके अतिरिक्त, तपन कुमार चक्रबर्ती ने हाल ही में बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के लिए सुप्रसिद्ध गायक दिव्य कुमार (स्त्री-2 फेम) के साथ एक युगल गीत रिकॉर्ड किया है। इस गीत को भी राजेश शर्मा ने संगीतबद्ध किया है और इसके बोल गीतकार रंधीर सिंह ने लिखे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

तपन कुमार चक्रबर्ती ने अपने संगीत के सफर में इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कई वर्षों तक कठिन संघर्ष किया है। हार के बावजूद, उन्होंने अपनी जीत की तमन्ना दिल में रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने की राह अपनाई और अपनी आवाज़ से लोगों को परिचित कराते रहे। इस प्रक्रिया में उनकी आवाज़ बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेश शर्मा तक पहुँची।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

राजेश शर्मा ने तपन की प्रतिभा को कई तरीकों से परखा और पूरी तरह से आशवस्त होने के बाद उन्हें मुंबई आने का निमंत्रण दिया। ‘जोगिया’ एल्बम में तपन के गाए गीत से प्रभावित होकर, राजेश शर्मा ने तपन को दिव्य कुमार के साथ एक बड़ी फिल्म में गीत रिकॉर्ड करने का अवसर प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

तपन कुमार चक्रबर्ती की सफलता ने अंचल के रसिक श्रोताओं को बेहद प्रभावित किया है और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। आने वाले दिनों में तपन बॉलीवुड के अन्य गीतों में भी अपनी आवाज़ देने वाले हैं और उनके संगीत सफर में यह एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: अधिकारियों पर होगी FIR, बेटे को नौकरी देगा बीएसपी, लेटर तैयार,परिवार में कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: सेक्टर 1 सी को नए सबस्टेशन की सौगात, कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व डीआइसी अतनु भौमिक को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, अब नाम के साथ जुड़ा डाक्टर

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.