Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

14/02/2025 1 minute read
SAIL Premature Retirement: Durgapur Steel Plant GM Sandeep Banerjee also forcibly retired, CITU surrounds ED Works

डीएसपी प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि संदीप बनर्जी लंबे समय से गैर हाजिर रहते हैं। अक्सर उनके साथ इस तरह की समस्या है।

  • कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज का कामकाज बीएसपी के डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता देख रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) में 11 अफसरों को कंपनी से बाहर करने का मामला तूल पकड़ चुका है। दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कोक ओवन के जीएम संदीप बनर्जी को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति का पत्र थमा दिया गया है।

SAIL Premature Retirement: Durgapur Steel Plant GM Sandeep Banerjee also forcibly retired, CITU surrounds ED Works

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

सेल में इस प्रथा के खिलाफ कर्मचारी यूनियन सीटू ने घेराबंदी कर दिया है। स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूएफआई) और सीटू के पदाधिकारियों ने ईडी वर्क्स डॉक्टर जे.रामाकृष्ण के कार्यालय का घेराव कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

आधा दर्जन पदाधिकारी ईडी से मिलने पहुंचे। काफी गहमा-गहमी होती रही। सेल डीएसपी में डायरेक्टर इंचार्ज का पद रिक्त है। कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज का कामकाज बीएसपी के डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता देख रहे हैं। दुर्गापुर में ईडी वर्क्स ही मौजूद हैं। इसलिए सीटू नेताओं ने उनसे मिलकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

SAIL Premature Retirement: Durgapur Steel Plant GM Sandeep Banerjee also forcibly retired, CITU surrounds ED Works

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

डीएसपी प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि संदीप बनर्जी लंबे समय से गैर हाजिर रहते हैं। अक्सर उनके साथ इस तरह की समस्या है। वह व्यक्तिगत कारणों से भी अब नौकरी नहीं करना चाह रहे हैं। उनकी मांग पर ही प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। यह सुनने के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने कहा-हम यहां व्यक्तिगत रूप से एक व्यक्ति के लिए नहीं आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

सेल में इस तरह की परंपरा को शुरू करने का विरोध कर रहे हैं। आज अधिकारियों को सीडीए रूल्स के आधार पर बाहर किया जा रहा है। जल्द ही कर्मचारियों पर भी यही नियम लागू कर दिया जाएगा। इसलिए सीटू इस मामले पर खामोश नहीं बैठने वाला है। ईडी वर्क्स से मुलाकात करने वालों में सीमांतो चटर्जी, ललित मिश्र, सौरव दत्ता, पी. चक्रवर्ती, जयंत दास, प्रशांत घोष, नरेंद्र नाथ मुर्मू आदि शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा 23 को, कर्मचारी, यूनियन चुनाव, पे-पॉकेट पर चर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO, BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम
Next: Breaking News: 2016 में सीटू ने किया था SAIL CDA Rules 1977 में संशोधन का विरोध, इसी आधार पर अब हुआ अफसरों का Premature Retirement

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.