Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र: फरवरी 2025 में ब्लास्ट फर्नेस के नाम रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियां
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र: फरवरी 2025 में ब्लास्ट फर्नेस के नाम रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियां

01/03/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Record-breaking achievements in name of blast furnace in February 2025

28 फरवरी को 4 फर्नेस ऑपरेशंस के साथ 18,515 टन के प्रभावशाली हॉट मेटल उत्पादन का उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज किया था।

  • सफलता का श्रेय, टीम के अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने अपनी उत्पादकता और दक्षता को निरंतर बनाए रखते हुए, फरवरी 2025 में कई रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियां हासिल कीं है, जो विभाग के समर्पण, नवाचार और परिचालन उत्कृष्टता को रेखांकित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

विभाग ने 2.04 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन की दर से रिकॉर्ड करते हुए अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादकता हासिल की, जो जनवरी 2020 में स्थापित 2.012 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन की दर से अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

इसके अतिरिक्त, 28 फरवरी, 2025 को विभाग ने चार फर्नेस ऑपरेशंस के साथ 18,515 टन के प्रभावशाली हॉट मेटल उत्पादन करते हुए अपना अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड दर्ज किया था। इस रिकॉर्ड ने 27 फरवरी 2025 को 18,417 टन के उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड स्थापित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला       

फरवरी 2025 में ब्लास्ट फर्नेस-8 (बीएफ-8) ने 2.32 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन की नई मासिक उत्पादकता का रिकॉर्ड स्थापित किया, जो फरवरी 2024 में हासिल किए गए 2.229 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन के पुराने रिकॉर्ड को पार कर गया।

ये खबर भी पढ़ें: क्रूड स्टील प्रोडक्शन: चीन, जापान, कोरिया का प्रोडक्शन घटा, भारत का बढ़ा, पढ़िए World Steel रिपोर्ट

इसके अलावा, विभाग ने अपने सर्वश्रेष्ठ मासिक बीएफ- शॉप कोक दर 425 किलोग्राम प्रति टीएचएम भी हासिल की, जो फरवरी 2019 में स्थापित 447 किलोग्राम प्रति टीएचएम के रिकॉर्ड से बेहतर थी।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie: छत्तीसगढ़ में विक्की कौशल की फिल्म छावा टैक्स फ्री, सीएम विष्णु देव साय की घोषणा

विभाग की दक्षता के परिणामस्वरूप मासिक सीडीआई दरों में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ। ब्लास्ट फर्नेस-6 (बीएफ-6) ने 118 किलोग्राम प्रति टीएचएम तक पहुंच गया, जो फरवरी 2023 में बनाये 117 किलोग्राम प्रति टीएचएम के पिछले रिकॉर्ड से बेहतर थी।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

पूरे शॉप ने 120 किलोग्राम प्रति टीएचएम की दर हासिल की, जो फरवरी 2024 में दर्ज 118 किलोग्राम प्रति टीएचएम के पुराने रिकॉर्ड को पार कर गई। शॉप उत्पादन क्षमता के मामले में विभाग ने अब तक का सबसे उच्चतम 2.040 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन का रिकॉर्ड स्थापित किया, जो फरवरी 2020 में बनाये गए 1.954 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से बेहतर था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शॉप फ्लोर का दौरा किया और टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की और बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

उन्होंने इस सफलता का श्रेय, टीम के अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को दिया। राकेश कुमार ने कहा कि जब उत्पादन लक्ष्यों को प्रेरणा के रूप में देखा जाता है, तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि हमें ऐसा उत्पादन करना चाहिए, जो सुरक्षा से समझौता किए बिना हासिल किया गया हो।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

उल्लेखनीय है कि मौजूदा अभियान के हिस्से के रूप में, बीएफ-7 ने 2.01 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन की अपनी उच्चतम उत्पादकता दर्ज करके प्रदर्शन में बड़ी छलांग लगाई है, जो दिसंबर 2024 में हासिल किए गए 1.80 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी बेहतर है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

इसी तरह, बीएफ-6 भी 1.83 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन की अपनी चरम उत्पादकता पर पहुंच गया है, जिसमें 2,711 टन प्रतिदिन (टीपीडी) का दैनिक हॉट मेटल उत्पादन हुआ है, जो 1.78 टन प्रति घन मीटर प्रति दिन के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: बीएसएल के एसएमएस II & सीसीएस ने प्रोडक्शन का बनाया नया रिकॉर्ड
Next: एनएमडीसी बोर्ड में Director Personnel प्रियदर्शिनी गद्दम, पढ़िए कुंडली

Related Stories

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.