Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

27/02/2025 1 minute read
16 teams of Bhilai Steel Plant won Apex Award, URM got Best Suggestion Award

बेस्ट सजेशन का पुरस्कार जीतने वाली यूआरएम टीम को मुख्य अतिथि द्वारा एक प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट सेट प्रदान किया गया।

  • एपेक्स अवार्ड्स कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं।
  • विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार का टोकन प्रदान किया गया, जो विजेताओं के अगले वेतन के माध्यम से क्रेडिट किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग (आईईडी) द्वारा 25 फरवरी 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर में भिलाई स्टील सुझाव योजना के तहत एपेक्स अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस मुखोपाध्याय, विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस), बीके गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (एम एंड एचएस), डॉ रविंद्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधकगण, जोनल अवार्ड कमेटी व एपेक्स अवार्ड कमेटी के सदस्य, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

इस अवसर पर कुल 16 टीमों को विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित एपेक्स अवार्ड प्राप्त हुआ। उपस्थित अतिथियों ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार का टोकन प्रदान कर सम्मानित किया, जो विजेताओं के अगले वेतन के माध्यम से क्रेडिट किया जाएगा। बेस्ट सजेशन का पुरस्कार जीतने वाली यूआरएम टीम को मुख्य अतिथि द्वारा एक प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट सेट प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

वर्ष 2023-24 के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न शॉप्स और डिपार्टमेंट्स से कुल 6,557 सुझाव प्राप्त हुए थे। इन सुझावों में से जोनल अवार्ड कमेटियों ने 30 सुझावों को एपेक्स अवार्ड के लिए अनुशंसित किया। जिसके उपरान्त एपेक्स अवार्ड कमेटी, के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ने विभिन्न श्रेणियों में 16 टीमों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

इसमें श्रेणी-1 के लिए तीन पुरस्कार, श्रेणी-2 के लिए पांच पुरस्कार और श्रेणी-3 के लिए आठ पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा बेस्ट सजेशन श्रेणी-1 के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर अवार्ड यूनिवर्सल रेल मिल की टीम को दिया गया, जो “मॉडीफिकेशन ऑफ ग्लास रिले सर्किट फॉर आर्क सप्रेशन” (Modification of Glass Relay Circuit for Arc Suppression) पर आधारित था।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

मुख्य अतिथि एस मुखोपाध्याय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें कार्यस्थल पर निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कर्मचारियों की सफलता में उनके परिवारजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: इन बातों को नहीं कर सकते नज़र-अंदाज़,भेदभाव का आरोप

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सुझाव टीम ने विभिन्न उपकरणों और सुविधाओं के संचालन में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए हैं। उनके रचनात्मक विचार और नवाचारी दृष्टिकोण ने कार्यस्थल पर उत्पादकता, लाभप्रदता और सुरक्षा के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने एपीएनए के साथ समझौता

ये नवाचार न केवल ग्रीन स्टील और एथिकल स्टील की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि सेल की सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। एपेक्स अवार्ड्स कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं और यह कड़ी मेहनत, समर्पण, रचनात्मकता और नवाचार कार्य संस्कृति को पहचानने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Mutual Credit Guarantee Scheme: बजट 2025 में MSME की घोषणा पर अमल, 100 करोड़ तक का ऋण

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मैनेजमेंट सर्विसेस) डीएल मोइत्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (आईईडी) चंद्रनाथ जैन ने किया तथा महाप्रबंधक (आईईडी) नीरज वार्नर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक महाप्रबंधक (आईईडी) शिवांगी तिवारी, राजकुमार मीना और आरिफ खान, उप प्रबंधक (आईईडी), डीपीएस बरार, जूनियर मैनेजर (आईईडी) विल्सन मैमेन सहित शुभम राठौर और श्री सुनील वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

गौरतलब है कि एपेक्स अवार्ड, रचनात्मकता व नवाचार को प्रेरित करने और उत्कृष्टता को सम्मानित करने की एक पहल है। भिलाई स्टील सुझाव योजना 25 वर्षों से अधिक समय चल रही है। पिछला एपेक्स पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 2016 में आयोजित किया गया था और सितंबर 2024 में आईईडी विभाग के एपेक्स पुरस्कार के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने के बाद विभाग द्वारा आयोजित यह पहला एपेक्स पुरस्कार वितरण कार्यक्रम है।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार
Next: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

Related Stories

Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.