Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension, सबसे बड़ा टेंशन, सिर्फ पूछते रहो Question
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension, सबसे बड़ा टेंशन, सिर्फ पूछते रहो Question

06/03/2025 1 minute read
EPS 95 Higher Pension, the biggest tension, just keep asking questions

ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए ही हो जाए, उसी में बाकी जिंदगी काट लिया जाएगा। पेंशनर अब ऐसा बोल रहे हैं।

  • प्रार्थना कीजिए कि देश की लोकप्रिय सरकार को अपने वरिष्ठों नागरिकों के प्रति दायित्वों का स्मरण हो आए।
  • FCI के रिटायर्ड फोरम ने दिल्ली High court में लगा रखे हैं।
  • अधिकतर लोगों के सामने उनकी 70 से 75 की उम्र।
  • औसतन 8 से 15 लाख EPFO में जमा करने की नौबत आई तो पैसा कहां से लाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension SCheme 1995) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन ने सबको तनाव में डाल दिया है। उच्च पेंशन को लेकर पेंशनभोगियों की जिंदगी तनावभरी हो गई है। EPS 95 Pension Frontline Fighters की जुबां से भी अब मायूसी वाले शब्द आने शुरू हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन

ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर (EPS 95 Pension National Struggle Committee Raipur) के अध्यक्ष Anil Kumar Namdeo ने EPS 95 पर कहा-मुझसे से बहुत से पेंशनर यदाकदा पूछते रहते हैं कि “Sir 2014 से पहले FCI Retired Employees को Higher Pension मिलेगी?” सच पूछो तो इसका जबाव किसी के पास नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक न करें पार, वरना जेल या 1000 जुर्माना अबकी बार

फिर भी अपनी अल्पबुद्धि से मित्रों को कह पाता हूँ कि जरूर मिलेगी। बशर्ते कि FCI प्रबन्ध EPFO की आपत्तियों को निरस्त करवा सके, जिसकी उम्मीद ना के बराबर ही है। दो एक केस FCI के रिटायर्ड फोरम ने दिल्ली High court में लगा रखे हैं। पता नहीं वहाँ से भी हमें कितना न्याय मिल पाता है कि नहीं…। कुल मिला कर देखा जाए, वैसे भी 2014 से पहले रिटायर्ड बंधुओं की रुचि पहले जितनी नहीं रही है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI ने RPF इंस्पेक्टर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

शुरू शुरू में FCI के कुछ retired एसोसिएशन और उनके स्वम्भू नेताओं ने बड़ी उत्सुकता दिखाई थी। कोर्ट में केस भी लगाए। बड़ी ईमानदारी से लोगों ने कोर्ट खर्चों को भी वहन किया,पर प्रतिकूल फैसले आने के बाद, मामले में आगे की कार्यवाही से अपना हाथ खींच लिया। सभी को बीच भँवर में छोड़ दिया गया, जिसकी उनसे ऐसी अपेक्षा न थी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: पीएफ फंड को लेकर ईपीएफओ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

EPFO को डिमांड नोटिस जारी करने की कानूनी मजबूरी…

सब कुछ भूल भी दिया जाए,यदि खुदा न खास्ता EPFO को डिमांड नोटिस जारी करने की कानूनी मजबूरी पेश हो जाती है, तब भी हम में से अधिकतर लोगों के सामने उनकी 70 से 75 की उम्र और औसतन 8 से 15 लाख EPFO में जमा करने के औचित्य जैसी मजबूरी को भी सामने रख कर देखा जाय तो कोई भी हायर पेंशन लेना स्वीकार नहीं करना चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म

न्यून्तम पेंशन 7500 की देश व्यापी मांग

अधिकतर पेंशनरों की तो यही एकराय बनती जा रही है कि सबके लिए सरकार यदि न्यूनतम पेंशन की घोषणा कर दे। जैसे कि न्यून्तम पेंशन 7500 की देश व्यापी मांग को लेकर पिछले 10 वर्षों से कमांडर अशोक राउत के नेतृत्व में NAC नामक संस्था निरंतर संघर्षरत है। वही मांग पूरी हो जाय तो फिर किसी तरह जिंदगी के बचे कुछ वर्ष गुजार ही लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: सीबीटी बैठक और पेंशनभोगियों का गुस्सा, बंद करें EPFO योजना

लोकप्रिय सरकार को अपने…

शायद यही सोच पेंशनरों के मन में आशा की ज्योत जगाए रखी है। उन्हें जिंदा रखी हुई है। वरना लाखों पेंशनर तो अपनी अधूरी हसरत लिए इस दुनियां से पहले ही कूच कर ही चुके हैं और कुछ तैयार बैठे हैं। प्रार्थना कीजिए कि देश की लोकप्रिय सरकार को अपने वरिष्ठों नागरिकों के प्रति दायित्वों का स्मरण हो आए।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुबारक हो…कर्मचारियों के लिए आया ESIC Medical College, ये सुविधाएं भी
Next: बधाई हो…! कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी करके अब 53%

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.