Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: बंधुआ मजदूर पाते हैं 1000 से ज्यादा, यहां पेंशन मिल रही 1 हजार
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: बंधुआ मजदूर पाते हैं 1000 से ज्यादा, यहां पेंशन मिल रही 1 हजार

11/03/2025 (Last updated: 14/03/2025) 1 minute read
Bonded labourers get more than 1000, here they are getting pension of 1 thousand

ईपीएस 95 पेंशनर्स के मिनिमम पेंशन वृद्धि आंदोलन मरणासन्न अवस्था में आ गया है। बार-बार आंदोलन को रोके जाने से नुकसान।

  • पेंशनर बोले-भाजपा या कांग्रेस दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही कर्मचारी विरोधी हैं। सिर्फ़ अपने वोट बैंक की परवाह करते हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension SCheme 1995)। सरकार की स्कीम का फायदा कर्मचारियों को मिलता है। लेकिन, न्यूनतम पेंशन को लेकर काफी मायूसी है। न्यूनतम पेंशन करीब 1 हजार रुपए खाते में आती है। इसको लेकर पेंशनर्स खासा भड़के हुए हैं। एक पेंशनभोगी ने यहां तक बोल दिया कि बंधुआ मजदूर भी 1 हजार से ज्यादा पाते होंगे, यहां तो हमें इतनी पेंशन के रूप में मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: इन बातों को नहीं कर सकते नज़र-अंदाज़,भेदभाव का आरोप

लोकसभा में शिवसेना के सांसद द्वारा पेंशन का मुद्दा उठाया गया। इस पर पेंशनभोगी त्रिपुरारी सरन ने कहा-आप लोग मुद्दा उठा रहे हैं। सरकार पर कोई असर न होगा। बुजुर्गों को बंधुआ मजदूर समझ कर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

एक अन्य पेंशनभोगी CP Tiwari लिखते हैं-सरकार की ईपीएस 95 पेंशनर्स (EPS 95 Pensioners) के मिनिमम पेंशन वृद्धि के प्रति उदासीनता, लगातार ईपीएस 95 पेंशनर्स संघर्ष समिति (EPS 95 Pensioners Sangharsh Samiti) द्वारा आश्वासनों पर तुरंत आंदोलन रोकने के कारण ईपीएस 95 पेंशनर्स आंदोलन मरणासन्न अवस्था में आ गया है। बीजेपी सरकार कमांडर अशोक रावत की इस कमजोरी का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। कमांडर अशोक रावत के पास सांसदों के मुंह ताकने के अलावा और कुछ बचा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: सीबीटी बैठक और पेंशनभोगियों का गुस्सा, बंद करें EPFO योजना

ईपीएस 95 पेंशनर्स (EPS 95 Pensioners) की पेंशन वृद्धि का मसला अभी तक हल न निकलने के कारण बार-बार आंदोलन शुरू करना व सांसदों के आश्वासनों पर बार-बार भरोसा करने के कारण आठ वर्षों तक का समय बर्बाद होना है। जबकि किसान आंदोलन ससक्त होता चला गया। ऐसा क्यों होता चला गया कृपया आंदोलन को संचालित करने वाले नेतागण सोचें।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म

पेंशनर सतीश मिश्रा ने कहा-पता नहीं क्यों वरिष्ठ नागरिक इस या उस सरकार से सकारात्मक उम्मीद करते हैं। इस तथ्य को स्वीकार करें कि हम सरकार की खूनी आँखों में धूल झोंकने वाले सिर्फ़ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा या कांग्रेस दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही कर्मचारी विरोधी हैं। सिर्फ़ अपने वोट बैंक की परवाह करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: पीएफ फंड को लेकर ईपीएफओ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

सनत रावल ने कहा-सरकार पर कोई असर नहीं। बहरी, गूंगी और अंधी सरकार। किसानों की तरह ईपीएस-95 पेंशनभोगी/वरिष्ठ नागरिक भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं, तो सरकार कुछ क्यों नहीं सुनती?

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला इस्पात संयंत्र: 9 महिला कर्मचारी-अधिकारी को मिला तेजस्विनी पुरस्कार
Next: मौत के मुंह से खींच लाए SAIL BSL के डॉक्टर्स, तलवार के वार से बिखरे चेहरे को जोड़कर दिखाया मेडिकल चमत्कार

Related Stories

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.