Suchnaji

छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट

छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा।
  • 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक मिलेगी यह छूट।
  • मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: 26081 रुपए नियमित कर्मचारियों, ट्रेनी के लिए 20865 रुपए बोनस का प्रस्ताव, यूनियन तैयार नहीं

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (Pandit Deendayal Upadhyay Auditorium) में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना आर्ट वाली कोसा की साड़ी भी खरीदी।

ये खबर भी पढ़ें: J&K Assembly Election live : उधमपुर और कठुआ में जबरदस्त वोटिंग, 52% मतदान

मुख्यमंत्री साय ने कहा की 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिली मिलेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से खादी वस्त्र खरीदने की अपील की और छूट का लाभ लेने को कहा। साय ने कहा कि बुनकर-कलाकार बहुत मेहनत से खादी वस्त्र तैयार करते हैं और उस पर तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरते हैं। कई मायनों में यह हमें अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखता है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : ‘सदस्यता अभियान’ में बनाए गए मेंबर्स के कम-ज्यादा आंकड़ें के आधार पर चुनाव में मिलेगी टिकट

उन्होंने कहा कि देश में खादी वस्त्रों के उपयोग की लंबी परंपरा रही है। आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है। कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं और गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है, आप सभी इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : Bhilai में पारिवारिक विवाद, तलवार, कटर से जानलेवा हमला, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

 

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117