Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे

04/04/2025 1 minute read
Impact of agitation in Bokaro Steel Plant: If there is a gas leak, the agitators will also be caught along with the workers

बोकारो इस्पात संयंत्र के सभी गेट जाम कर दिये जाने की वजह से लगभग 5000 लोग प्लांट में 24 घंटे से अधिक समय से भूखे-प्यासे अंदर फंसे हैं।

  • बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि आंदोलनकारी समझदारी दिखाएं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) की स्थिति भयावह हो गई है। करीब 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी अंदर फंसे हुए हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को जो ड्यूटी पर पहुंचे, वह अब तक प्लांट के अंदर ही हैं। प्लांट के अंदर आवश्यक सेवाओं का पहुंचना काफी जरूरी है। अन्यथा गैस लाइन बाधित हो जाएगी। गैस रिसाव हुआ तो कर्मचारी-अधिकारी के साथ विस्थापित भी लपेटे में आ जाएंगे। आंदोलनकारी के परिवार वाले भी बच नहीं पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Officers Association) के अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि आंदोलनकारी समझदारी दिखाएं। जिस प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे हैं, अगर वही प्लांट नहीं बचेगा तो कहां नौकरी करेंगे। फिलहाल, एक गेट को खोलकर आवश्यक सेवा के तहत जरूरी सामान अंदर जाने दें। 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी अंदर फंसे हैं। ऐसे में भोजन का हक भी आंदोलनकारी न छिनें।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन (Bokaro STeel Plant Management) का कहना है कि बीएसएल एक थर्मो सेंसिटिव प्लांट है, जिसके अंदर संवेदनशील गैस पाइपलाइन का नेटवर्क है। इसे 24 घंटे कड़े सेफ्टी प्रोटोकॉल में रखा जाता है, ताकि गैस पाइपलाइन नेटवर्क सुरक्षित रहे। बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के सभी गेट जाम कर दिये जाने की वजह से लगभग 5000 लोग प्लांट में 24 घंटे से अधिक समय से भूखे-प्यासे अंदर फंसे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

ऐसी स्थिति में प्लांट के सभी ब्लास्ट फर्नेस के साथ-साथ अन्य प्रमुख उत्पादन इकाइयां जैसे कोक ओवन, सिंटर प्लांट, एसएमएस, हॉट स्ट्रिप मिल भी कल रात से ही पूरी तरह से बंद हो गए हैं। गौरतलब है कि प्रमुख उत्पादन इकाइयों के बंद होने से संवेदनशील गैस पाइपलाइन के सेफ्टी प्रोटोकॉल को कायम रखने में भी कठिनाई आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

हालांकि भूखे-प्यासे और रात भर जगे होने के बावजूद कर्मी अभी तक यथासंभव सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर रहे है, पर यदि यही स्थिति आगे भी बनी रहती है तो सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करना मुश्किल हो जाएगा, जिससे प्लांट और शहर की सेफ्टी पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार
Next: बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: प्रेम महतो के परिवार को बीएसएल देगा 20 लाख और नौकरी, घायलों का फ्री इलाज, 10 हजार मुआवजा

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.