Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-5 और सेक्टर-6 के 22 कब्जेदार बेदखल, दरवाजा-खिड़की तक भिलाई इस्पात संयंत्र ने उखाड़े
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर-5 और सेक्टर-6 के 22 कब्जेदार बेदखल, दरवाजा-खिड़की तक भिलाई इस्पात संयंत्र ने उखाड़े

Azmat ali 13/06/2025 1 minute read
22 encroachers of Sector-5 and Sector-6 evicted, Bhilai Steel Plant uprooted even the doors and windows

कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

  • प्रवर्तन अनुभाग ने किराएदारी और अवैध कब्जों पर अपनाया कड़ा रुख।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के प्रवर्तन विभाग ने 13 जून 2025 को सेक्टर-5 और सेक्टर-6 में अवैध कब्जों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कुल 22 आवासों को खाली कराया। यह कार्रवाई संयंत्र परिसर में बढ़ रही अनधिकृत गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और वैध आवंटियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 15 जून को पानी सप्लाई रहेगी ठप

कार्रवाई के दौरान सेक्टर-5 के सड़क क्रमांक 3 स्थित 12 आवास, क्रमांक 103, 104, 120, 205, 206, 701, 704, 716, 718, 719, 720 और 801, से अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों को बेदखल किया गया। इसी क्रम में सेक्टर-6 की सड़क संख्या 42, ब्लॉक-04 के नौ आवासों, क्रमांक जे, के, एल, एम, एं , ओ, पी, क्यू और आर को भी खाली करवाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

इन आवासों से दरवाजे और खिड़कियां हटाकर उन्हें मेंटेनेंस कार्यालय को सुपुर्द किया गया ताकि भविष्य में कोई दोबारा इन पर अवैध कब्जा न कर सके। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-6 में स्थित एक और आवास (1एफ/सड़क-23/सेक्टर-06) को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसके वैध आवंटी को सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) का यह स्पष्ट नियम है कि किसी भी बीएसपी आवास को किराए पर देना प्रतिबंधित है, और कोई भी आवंटी अपने नाम आवंटित आवास को किराए पर नहीं दे सकता। संयंत्र प्रबंधन का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो संबंधित जानकारी नगर सेवाएं विभाग तथा स्थानीय पुलिस थाने को लिखित रूप में देना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देगा एयर इंडिया समूह, 186 शव मिले, 1 पैसेंजर बचा जिंदा

प्रवर्तन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बीएसपी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और
किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौते की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। संयंत्र प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भू-माफियाओं तथा अनधिकृत कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट और खदान के 104 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे इसी महीने रिटायर, आरएसपी ने ये समझाया
Next: दुर्ग-भिलाई, जामुल, कुम्हारी, नेवई में अड्डेबाजी, जहां-तहां दारू पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, पकड़े कान, की उठक-बैठक

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.