Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

Azmat ali 12/06/2025 (Last updated: 12/06/2025) 1 minute read
BIG BREAKING Air India plane going to London crashes 242 passengers were on board including former Gujarat CM

230 पैसेंजर, 12 क्रू मेंबर सवार थे। 169 यात्री भारतीय और 53 ब्रिटिश पैसेंजर सवार थे। एक कनाडा का भी यात्री था।

  • इलाके को सील कर दिया गया, सर्च ऑपरेशन जारी है।
  • हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA ने जांच के आदेश दिए गए हैं।
  • जिस बिल्डिंग पर प्लेन गिरा, उसमें भी लोग जख्मी। अफरा-तफरी का माहौल।

सूचनाजी न्यूज, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदबाद से दुखद खबर है। विमान हादसा हुआ है। एयर इंडिया (Air India) का विमान लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय भाई रुपानी समेत 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 169 यात्री भारतीय और 53 ब्रिटिश पैसेंजर सवार थे। एक कनाडा का भी यात्री था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

अहमदाबाद में Air India का विमान क्रैश होने की खबर से देश में हड़कंप मच गया है। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गृहमंत्री अमित शाह को पीएम ने गुजरात के लिए रवाना कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

Air India का फ्लाइट AI171 (अहमदाबाद से लंदन) के लिए गुरुरुवार दोपहर करीब 13:20 बजे क्रैश हुआ। हादसा मेघानी नगर इलाके में मेंटल हॉस्पिटल कैंपस (Mental Campus Hospital) के ऊपर हुआ है। आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखा। चारों ओर हड़कंप मचा। राहत-बचाव कार्य जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

दोपहर साढ़े 3 बजे तक करीब 70 प्रतिशत एरिया क्लियर कर लिया गया है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF टीम मौके पर जुटी हुई है। इलाके को सील कर दिया गया, सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA ने जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट

बताया जा रहा है कि विमान का एक हिस्सा सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर हास्टल के ऊपरी हिस्सा पर अटका हुआ है। बिल्डिंग में करीब 25 से ज्यादा डाक्टर जख्मी हो गए हैं। उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग मत कीजिए खराब, इधर-सीजीएम ने स्वीकारा यहां है कुछ खामियां

वहीं, प्लेन के बारे में बताया जा रहा है कि पायलट ने इमरजेंसी कॉल तक किया था। मदद के लिए गुहार लगाई गई थी, लेकिन तब तक प्लेन क्रैश हो चुका था।

ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा

वहीं, पूर्व सीएम विजय रुपानी के घर पर शोक सभा की जा रही है। घर पर रिश्तेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। फिलहाल, 80 यात्रियों को सिविल अस्तपाल लाया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें से कितने जीवित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन
Next: Air India Plane Crash LIVE Big Updates: एयर इंडिया का आया पहला आधिकारिक बयान, मौत पर ये कहा

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.