Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Burnpur Steel Plant: बीयूसी सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 पर इनका कब्ज़ा, रिजल्ट आया टाईब्रेकर से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Burnpur Steel Plant: बीयूसी सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 पर इनका कब्ज़ा, रिजल्ट आया टाईब्रेकर से

Azmat ali 16/06/2025 (Last updated: 16/06/2025) 1 minute read
IISCO Burnpur Steel Plant They have won the BUC Super League Football Tournament 2025, the result came from a tiebreaker

टाईब्रेकर में दिलीप सेनगुप्ता ईगल्स एफसी और मो. सलाउद्दीन ब्रदर्स एफसी ने 3-1 गोल से मैच को हरा दिया।

  • मुख्य अतिथि बर्नपुर सेल इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष रहे।

सूचनाजी न्यूज़, बर्नपुर। सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (SAIL – IISCO Burnpur Steel Plant) के स्टेटियम में रोमांचक फुटबॉल मैच हुआ। रविवार शाम को बर्नपुर स्टेडियम में बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के प्रबंधन में “बीयूसी सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 (BUC Super League Football Tournament 2025)” का फाइनल मैच आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

क्लब के महासचिव देबार्षि रॉय ने बताया कि क्लब के सामान्य सदस्यों के साथ नीलामी के माध्यम से फुटबॉल टीम का गठन किया गया था। इन टीमों का नाम बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के दिवंगत पूर्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

कुल 8 फुटबॉल टीमें स्वपन गांगुली ग्लेडिएटर्स एफसी, देबब्रत सरकार लीजेंड्स एफसी, दुलाल चटर्जी वारियर्स एफसी, विदेश मैत्रा डायनामोज एफसी, दिलीप सेनगुप्ता ईगल्स एफसी, महा सलाउद्दीन ब्रदर्स एफसी, कुमारेश मैत्रा टाइटन्स एफसी और महा अलाउद्दीन सुपर स्ट्राइकर्स एफसी ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से

यह टूर्नामेंट 08-06-2025 को शुरू हुआ, दिलीप सेनगुप्ता ईगल्स एफसी और मो. सलाउद्दीन ब्रदर्स एफसी फाइनल मैच में उभरे। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि बर्नपुर सेल इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष, विशिष्ट अतिथि दुर्गापुर इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) के. रामाकृष्णा, सम्मानित अतिथि इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट) सुरजीत मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (एमएम) एवं बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष अभिक दे, बर्नपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुशांत सिंहा, इस्को इस्पात सयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) उमेंद्र पाल सिंह, क्लब के उपाध्यक्ष एवं सयंत्र के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (बीई) एम.ई. शम्सी, इस्को इस्पात सयंत्र कि श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि एवं आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रुद्र उपस्थित थे। सभी ने इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के पदाधिकारियों की प्रशंसा की एवं उन्हें बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

विशिष्ट अतिथि के. रामाकृष्णा ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ किक ऑफ किया। फाइनल मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमों द्वारा एक-एक गोल किए जाने के कारण मैच का निर्णय टाईब्रेकर में हुआ। टाईब्रेकर में दिलीप सेनगुप्ता ईगल्स एफसी और मो. सलाउद्दीन ब्रदर्स एफसी ने 3-1 गोल से मैच को हरा दिया।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

अभिक डे ने विजेता टीम दिलीप सेनगुप्ता ईगल्स एफसी के खिलाड़ियों को क्लब की ओर से एक सुंदर ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता मो. सलाहुद्दीन ब्रदर्स एफसी के खिलाड़ियों को भी एक सुंदर ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा क्लब की ओर से दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी सदस्य को मेमेंटो और टूर्नामेंट के अधिकारियों को उपहार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

क्लब के फुटबॉल सचिव सुब्रत पाल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम मैं खेलप्रेमी लोगों कि भीड़ थी। मैच के अंत में क्लब के महासचिव ने टूर्नामेंट समिति के सदस्यों, सभी क्लब सदस्यों, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और सेल इस्को इस्पात सयंत्र के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुणे में बड़ा हादसा: 30 साल पुराना पुल ढहा, भारी भीड़ और उफनती इंद्रायणी नदी ने बढ़ाया संकट
Next: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक होगी पढ़ाई

Related Stories

Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.