Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रुठी लक्ष्मी को मनाया श्री जगन्नाथ ने, रथ की बदली दिशा, हेरा पंचमी पर उमड़ी भीड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

रुठी लक्ष्मी को मनाया श्री जगन्नाथ ने, रथ की बदली दिशा, हेरा पंचमी पर उमड़ी भीड़

Azmat ali 01/07/2025 1 minute read
Shri Jagannath pacified the angry Lakshmi, changed the direction of the chariot, crowd gathered on Hera Panchami

महिला समूह द्वारा प्रस्तुत भजन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भजन के साथ भक्त भी नाचने लगे।

  • सेक्टर-10 गुण्डिचा मंडप में हर्षोल्लास से मनाया गया हेरा पंचमी। हेरा पंचमी के सार्वजनिक भोग में उमड़ी भीड़।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति, सेक्टर 4 के तत्वाधान में सेक्टर-10 में स्थित गुण्डिचा मंडप में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा महोत्सव का पांचवा दिन हेरा पंचमी के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर गुण्डिचा मंडप, सेक्टर-10 में सार्वजनिक भोग व अन्न प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें आठ हजार से अधिक भक्तों ने महाभोग ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय मिश्रा ने श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पूजा अर्चना की।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

रूठे लक्ष्मी को मनाया, रथ की बदली दिशा

विदित हो की रथयात्रा उत्सव का एक महत्वपूर्ण अवसर है हेरा पंचमी। इस दिन परम्परानुसार माँ लक्ष्मी रुष्ट होकर श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 से निकलकर गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 पहुंचती हैं जहाँ देवी लक्ष्मी के अनुचर भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को तोड़ते हैं तथा उनके पुजारी को रथ से बांध देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

देवी लक्ष्मी भगवान श्री जगन्नाथ जी से पूछती है कि तीन दिन बोलकर गए थे। आज पांच दिन हो गये। आप श्री मंदिर नहीं लौटे। आपने मुझे श्री मंदिर में अकेला छोड़कर अपने भाई बलभद्र देव व बहन देवी सुभद्रा को लेकर मौसी के घर (गुण्डिचा मंडप) घुमने चले आए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

श्री जगन्नाथ जी व माता लक्ष्मी आपस मे संवाद करते हैं। वे रूठी लक्ष्मी को शीघ्र मंदिर लौटने का आश्वासन देकर मना लेते हैं। आज के ही दिन भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ की दिशा बदल कर वापस मंदिर की ओर कर दिया गया । मॉं लक्ष्मी संतुष्ट होकर अपने अनुचरों को पुजारी को छोड़ने का आदेश देती है तथा माता लक्ष्मी वापस श्री मंदिर लौट जाती हैं। श्रीमती कुनी स्वांईं ने लक्ष्मी की भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

महिलाओं ने दिया योगदान

हेरा पंचमी का यह कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न किया गया। श्रीमती कुनी स्वांईं ने लक्ष्मी जी के रूप हेरा पंचमी का कार्यक्रम संपन्न किया।इस हेरापंचमी कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के महिला सदस्यों सुश्री सुजाता साहू, कादम्बिनी प्रधान, कुनी स्वाईं,शैलबाला पात्रो,जमुना नाहक,रश्मि नायक,रीता स्वाईं, रूपाली नायक,स्वाति बिस्वाल,झुनु महान्ति, संध्या महापात्र, रीना नायक, मणि प्रभा स्वाईं,रीना दलाई, सागरिका प्रधान, सुजाता महापात्र आदि ने महत्वपूर्ण भागीदारी प्रदान की।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

भजन पर झूमे भक्त

महिला समूह द्वारा प्रस्तुत भजन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भजन के साथ भक्त भी नाचने लगे।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

उत्सव के सफल बनाने में इनका है योगदान

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी त्रिनाथ साहू, सुशांत सतपथी,भीम स्वांई, बी सी बिस्वाल, अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वांईं, बीस केसन साहू,बसंत प्रधान, प्रकाश दास, कालू बेहेरा, रंजन महापात्र, प्रकाश स्वांई, कैलाश पात्रो,रवि स्वांई, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सुभाष पात्रो,जगन्नाथ पटनायक, सीमांचल बेहेरा,वी के होता, श्याम दलाई,संतोष दलाई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EO की सीट बढ़ाएं और MTT भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमा इंजीनियर्स को दें 15% आरक्षण
Next: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.