Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कब्जामुक्त हुआ बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन का भवन, SAIL Chairman से इन मुद्दों पर होगी बातचीत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कब्जामुक्त हुआ बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन का भवन, SAIL Chairman से इन मुद्दों पर होगी बातचीत

Azmat ali 05/07/2025 (Last updated: 05/07/2025) 1 minute read
BSP SC-ST Employees Association building vacated, these issues will be discussed with SAIL Chairman

सेक्टर 6 में जैतखाम की स्थापना और सेक्टर 5 में बाबासाहेब अंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय के निर्माण को लेकर चर्चा हुई।

  • सभी विभागों में सदस्यता अभियान तेज करने के साथ ही सभी विभागों में विभागीय कमेटियों का गठन करना जरूरी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी, एससी /एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन (BSP SC-ST Employees Association) की मासिक बैठक संगठन के कार्यालय बाबासाहेब आंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में करीब दो साल बाद संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने की। सर्वप्रथम एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष कोमल प्रसाद को बधाई दी, क्योंकि करीब दो साल बाद बाबासाहेब आंबेडकर प्रेरणा स्थल एसोसिएशन के कब्जे में आया है और यहां पर मासिक बैठक संपन्न हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

इस बैठक पर अनेक मुद्दों पर चर्चा किया गया, जिसमें एसोसिएशन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी पदाधिकारी का कहना था कि सभी विभागों में सदस्यता अभियान तेज करने के साथ ही सभी विभागों में विभागीय कमेटियों का गठन करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

बैठक में अधिकारियों की ग्रेडिंग को लेकर के जो शिकायतें थी, उस पर भी चर्चा किया गया तथा प्रबंधन को इससे अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

इसी तरह सेक्टर 6 में जैतखाम की स्थापना और सेक्टर 5 में बाबासाहेब अंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय का निर्माण एवं शहीद वीर नारायण जयंती स्टेडियम के समक्ष शहीद वीर नारायण जी की आदमकद कांस्य प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हो रही देरी पर सदस्यों ने अपना रोष जाहिर किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद आज हम अपने बाबासाहेब आंबेडकर प्रेरणा स्थल के कार्यालय मे बैठक कर रहे हैं। यह हमारे लिए खुशी का विषय है। यह आप लोगों की मेहनत का ही नतीजा है। साथ ही एसोसिएशन को और मजबूत करने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

जितने भी मुद्दे लंबित हैं, उस पर हम उच्च प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि यह काम जल्दी से जल्दी पूरा होगा। साथ ही आने वाले समय मे सेल चेयरमेन और राष्ट्रीय अनु जाति आयोग नई दिल्ली के साथ हमारी जो बैठक होने वाली है, उसमें इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। विश्वास दिलाता हूं कि प्रबंधन इन मुद्दों को लेकर गंभीर है और जल्द से जल्द आपको यह धरातल पर नजर आएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राना, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सूर्यवंशी, कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर कुर्रे, ज़ोनल सचिव उत्तम मंडावी,संत ज्ञानेश्वर, कालिदास बघेल, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, एम एल राय उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी और ईडी ने जलापूर्ति विभाग और स्कूल में रोपे पौधे
Next: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में भिलाई के आयन मिश्रा का चयन, छत्तीसगढ़ में सबको पछाड़ा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.