Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में 131 प्रतिशत तक अटेंडेंस, पोहा मिला कड़ा, हड़ताल विफल, पर मोदी को नहीं बख्शा, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में 131 प्रतिशत तक अटेंडेंस, पोहा मिला कड़ा, हड़ताल विफल, पर मोदी को नहीं बख्शा, देखिए वीडियो

Azmat ali 09/07/2025 (Last updated: 09/07/2025) 1 minute read
Strike Attendance up to 131 percent in Bhilai Steel Plant Poha got hard strike fails anger against Modi watch video
  • ए शिफ्ट में 128.23 प्रतिशत, बी शिफ्ट में 131.2 प्रतिशत, जनरल शिफ्ट में 93.77 प्रतिशत अटेंडेंस रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) में हड़ताल विफल रही। कर्मचारियों की अटेंडेंस रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गइ है। एक शिफ्ट में 131 प्रतिशत तक हाजिरी दर्ज हुई। बारिश में भींगते-भागते हुए ड्यूटी पहुंचे कर्मचारियों को कड़ा पोहा परोस दिया गया, जिसको लेकर खासा नाराजगी रही। बावजूद, कर्मचारी इस्पात उत्पादन प्रक्रिया में पूरी मेहनत से लगे नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

हड़ताल का आह्वान करने वाली केंद्रीय यूनिननों के पदाधिकारी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर रहीं। किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी जाने से नहीं रोका गया। न ही किसी तरह का कोई विवाद हुआ। शांतिपूर्वक हड़ताल समाप्त होने पर बीएसपी आइआर विभाग के जीएम जेएन ठाकुर आदि जिला प्रशासन और पुलिस का शुक्रिया अदा करते नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। तीनों शिफ्ट में ड्यूटी लगी रही, ताकि हालात बिगड़ने पर तत्काल आदेश जारी किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक फर्स्ट, सेकंड और जनरल शिफ्ट में अटेंडेंस 98.6 प्रतिशत रही। वहीं, ए शिफ्ट में 128.23 प्रतिशत, बी शिफ्ट में 131.2 प्रतिशत, जनरल शिफ्ट में 93.77 प्रतिशत अटेंडेंस रही।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

हड़ताल विफल रही, पर पीएम मोदी को जमकर कोसा

4 लेबर कोड समेत अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल करने वाले यूनियन नेताओं ने मुर्गा चौक पर केंद्र सरकार और सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल विफल रही, लेकिन सरकार को कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। हड़ताल के साथ धरने पर दिनभर बैठे रहे नेताओं ने पीएम मोदी का इस्तीफा तक मांगा। सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर किया। ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को नहीं रोका गया। सबसे अपील होती रही कि पॉलिसी को समझिए और स्वेच्छा से रुकिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन

हड़ताल और धरने में ये रहे शामिल

इंटक से वंश बहादुर सिंह, संजय साहू, रेशम राठौर, सीटू, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, विजय जांगडे, डीवीएस रेड्डी, पी. वेंकट, टी.जोगा राव, एचएमएस प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, एटक से विनोद कुमार सोनी, एक्टू से श्याम लाल साहू, बृजेंद्र तिवारी, लोइमू से राजेंद्र सिंह परगनिहा, जेपी नायर, स्टील वर्कर्स यूनियन से नंद किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के ठेका मजदूरों का बारिश भी हौसला बुलंद, हड़ताल में शामिल, इंटक ठेका यूनियन ने मांगा ये
Next: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.