Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

Azmat ali 07/07/2025 (Last updated: 07/07/2025) 1 minute read
BSP contract workers will join the strike on July 9, decision taken in INTUC meeting

ठेका श्रमिकों को बीएसपी के एस-1 ग्रेड का वेतन दिया जाए या 26000 रुपया वेतन प्रतिमाह निर्धारण किया जाए।

  • 9 जुलाई के हड़ताल को लेकर स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की बैठक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय यूनियन द्वारा 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें अध्यक्ष संजय साहू ने कार्यकारिणी को बताया केंद्र सरकार द्वारा जो नया श्रम कानून लाया जा रहा है। इसमें यूनियन और श्रमिकों के मूलभूत अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के उत्पादन एवं रखरखाव और लाभार्जन में ठेका श्रमिकों का विशेष योगदान है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) ठेका श्रमिकों के मांगों को नजर अंदाज कर रहा है। जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों में आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

हड़ताल से संबंधित मुख्य मांग

केंद्र सरकार द्वारा लागू नए श्रम कानून को रद्द किया जाए। श्रमिकों के कार्य करने का समय 8 घंटा ही रखा जाए। ठेका श्रमिकों को बीएसपी के एस-1 का वेतन दिया जाए या 26000 रुपया वेतन प्रतिमाह निर्धारण किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन को भिलाई इस्पात संयंत्र में लागू किया जाए। ठेका श्रमिकों को 5% आवास भत्ता दिया जाए या बीएसपी के खाली आवास को आवंटित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

ठेका श्रमिकों को संयंत्र के अंदर आने जाने के लिए दो गेटों से आने-जाने की अनुमति दी जाए एवं संयंत्र के अंदर मोटरसाइकिल जाने की अनुमति प्रदान की जाए। बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों का 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए। ठेका श्रमिकों का सही उपस्थिति दर्ज होने एवं सही सीपीएफ डालने के लिए बायोमेट्रिक से उपस्थित दर्ज किया जाए एवं ठेका प्रारंभ के एक माह पूर्व मेडिकल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

ठेके में आईटीआई एवं 12वीं सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। अनुभव के आधार पर श्रमिकों को रखा जाए। ठेका कंपनी बदले लेकिन उस ठेका में पहले से कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों ही रखा जाए। ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता प्रदान किया जाए एवं साइकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता एवं हिट एवं डस्ट अलाउंस दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

ठेका श्रमिकों को वेतन पर्ची,लीव कार्ड एवं अंतिम भुगतान और छुट्टी की राशि दी जाए।, स्थाई प्रकृति के कार्य एवं उत्पादन में पूर्ण रूप से योगदान को देखते हुए मंथली इंसेंटिव एवं नान फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत गिफ्ट दिया जाए। बीएसपी स्कूलों में ठेका श्रमिकों के बच्चों के लिए 50% सीट आरक्षित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

इन सभी मांगों को लेकर स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा 9 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर दिनेश, मनोहर लाल, सुरेश श्याम कुंवर, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह, रिखी राम साहू, संतोष ठाकुर, सुरेश दास टंडन, कान्हा देवेंद्र कुमार, दामन लाल, दौऊलाल, यशवंत यादव, मनहरण नारायण, नरेंद्र एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर
Next: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26: 100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास

Related Stories

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.